Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA NEWS/चाकूबाजी का मामला:बाइक सवार के साथ विवाद के बाद कार सवार ने चाकू से गाेदा, दोनों गंभीर - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, May 9, 2023

MADHEPURA NEWS/चाकूबाजी का मामला:बाइक सवार के साथ विवाद के बाद कार सवार ने चाकू से गाेदा, दोनों गंभीर

घैलाढ़ ओपी क्षेत्र के पथराहा चौक के आगे महर्षि मेंहीं आश्रम मोड़ पर रविवार रात साइड लेने को लेकर कार सवार और बाइक सवार के बीच शुरू हुआ विवाद चाकूबाजी तक पहुंच गया। घटना में शामिल दोनों पक्ष के लोगों की स्थिति फिलहाल गंभीर बनी हुई है। नोकझोंक के बाद कार सवार युवक ने बाइक सवार एक लोकल युवक को चाकू मारकर कर घायल कर दिया। इसके बाद शोर-शराबा सुनकर मौके पर जुटे स्थानीय लोग गुस्सा हो और कार सवार को पकड़ कर जमकर मारा और फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। दोनों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए तत्काल अस्पताल ले जाया गया। जहां, दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। एक का सहरसा स्थित निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है दूसरा जन नायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज में इलाजरत है। पुलिस शिकायत मिलने पर कार्रवाई की बात कह रही है।

बचाने गई पत्नी के साथ भी मारपीट
गम्हरिया थाना क्षेत्र के जलुवार निवासी संजय पोद्दार पत्नी व बच्चों के साथ सहरसा जिले के सुलिंदाबाद अपने ससुराल जा रहा था। साले के बेटे के मुंडन समारोह में परिवार के साथ शामिल होने जा रहे संजय पोद्दार की जब ग्रामीण पिटाई कर रहे थे तो पत्नी व बच्चे बचाने दौड़ पड़े, तब आक्रोशित ग्रामीणों ने पत्नी के साथ भी मारपीट की। बुरी तरह से घायल हो चुके संजय पोद्दार को पुलिस ने पीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखकर उसे रेफर कर दिया गया। इसके बाद उन्हें जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

लोकल पर जानलेवा हमला से बढ़ा गुस्सा

पथराहा वार्ड 7 निवासी विकास कुमार अपनी बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान मोड़ पर कार सवार से टक्कर होते-होते बची। इसी को लेकर दोनों में कहासुनी हुई और कार सवार युवक ने चाकू मारकर विकास कुमार को घायल कर दिया। हल्ला मचाने पर जुटे ग्रामीणों का आक्रोश फूटा और कार सवार युवक की पिटाई कर घैलाढ़ पुलिस को सूचना दी गई। सीने में चाकू गोदे जाने से घायल विकास को परिजन इलाज के लिए तत्काल सहरसा ले गए। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी है।

कार सवार व बाइक सवार के बीच मारपीट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कार को जब्त कर थाना लाया गया है। घटना के संबंध में घायलों व ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। विकास कुमार, ओपी अध्यक्ष, घैलाढ़