Kosilive SAHARSA NEWS:
गुरुवार को बनमा ईटहरी-सिमरी बख्तियारपुर मुख्य सड़क मार्ग पर कुसमी दोहरा पुल चौक के समीप पोखर के पास दिन दहाड़े बाइक पर सवार तीन नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने एक सीएसपी संचालक से दो लाख रुपए लूट लिए। घटना पांच बजे शाम की है। सूचना पर एसडीपीओ इम्तियाज अहमद घटनास्थल पर पहुंच जांच पड़ताल की । सीएसपी संचालक की पहचान ओपी क्षेत्र के बनमा गांव निवासी रविंद्र यादव का पुत्र नीतीश कुमार के रुप में हुई है। बनमा ईटहरी ओपी क्षेत्र के दो अलग अलग गांव के सीएसपी संचालक बनमा गांव निवासी नीतीश कुमार एवं महारस गांव निवासी राजा कुमार दोनों एसबीआई घोड़दौड़ से दो-दो लाख रुपए निकाल कर अपनी-अपनी बाइक से आगे पीछे होकर घर जा रहे थे। जैसे ही नीतीश कुमार अशरफ डिपो के बगल वाले पोखर के समीप पहुंचा कि एक बिना नंबर की अपाची बाइक पर सवार तीन बदमाश हथियार का भय दिखाकर रोक लिया और दो लाख नगदी लूट ली। वहीं नीतीश को लूटते देख राजा अपनी बाइक को पोखर से चंद कदमों की दूरी पर एक गिट्टी बालू डीपू में जाकर नगदी दो लाख बचा लिया। लूट के बाद नीतीश भी बदमाशों का पीछे किया लेकिन बदमाश कुसमी गांव के रास्ते भाग निकला।