Kosilive Saharsa News/कंडक्टर गिरफ्तार, डिक्की में छिपाकर रखा गया था 24 कार्टून प्रतिबंधित कोडिन युक्त कफ सिरप
महिषी थाना क्षेत्र के बलुआहा कोसी पुल पर शुक्रवार को गुप्त सुचना के आधार पर महिषी थाना पुलिस ने बिहार राज्य पथ परिवहन विभाग की बस में छिपाकर ले जा रहे 24 कार्टुन प्रतिबंधित कोडिन युक्त कफसिरप जब्त किया। बस नंबर बीआर 01 सीएल 7528 जो पटना से सहरसा आ रही थी की डिक्की में छिपाकर रखा 24 कार्टन प्रतिबंधित कोडिन युक्त कफ सिरप रखा गया था।इस दौरान बस कंडेक्टर मधुबनी जिला के बाबूबरही थाना क्षेत्र के मौआही निवासी विकास कुमार झा को गिरफ्तार कर लिया गया। इस सबंध में थानाध्यक्ष शिवशंकर कुमार ने बताया कि उन्हें मोबाइल पर बस में कफ सिरप होने की सूचना मिली। सूचना के सत्यापन हेतु छापेमारी करने के लिए एएसआई मुमताज अंसारी, एएसआई अशोक राम व कुमार बिनोदानंद के नेतृत्व में पुलिस बल को भेजा गया। बलुआहा पुल पर बस को रोक पुलिस अधिकारियों द्वारा बस में चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान बस की डिक्की में विकास हार्डवेयर लिखा 24 कार्टन प्रतिबंधित कोडिन युक्त कफ सिरप बरामद किया गया। इस दौरान बस के कंडक्टर को गिरफ्तार किया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सरकारी बस के कर्मियों द्वारा नशीली पदार्थों की ढ़ुलाई पहले से की जाती रही है। पुलिस द्वारा इस तरह की घटना में संलिप्त सरकारी वाहन को जब्त नहीं किया जा सकता है। जिस कारण महिषी थाना पुलिस द्वारा सरकारी बस को जब्त नहीं किया गया ।