Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA NEWS: थानाध्यक्ष की लापरवाही से अपराधी हुआ बैखौफ/बिहारीगंज में एक दिन में तीन लूटकांड - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, May 6, 2023

MADHEPURA NEWS: थानाध्यक्ष की लापरवाही से अपराधी हुआ बैखौफ/बिहारीगंज में एक दिन में तीन लूटकांड

Kosilive Madhepura News:प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बेलाही पूल के पास बाइक सवार अपराधियों ने शुक्रवार दोपहर को दो व्यक्तियों से लूटपाट की। यूनिक मोटर्स पंचमुखी चौक मधेपुरा के कर्मी मिथुन कुमार तथा अमित कुमार ने बताया कि वह मधेपुरा से बिहारीगंज एमआईं का मोबाइल फोन किसी दुकानदार को डिलीवरी देने जा रहा था। एक बैग, एक कार्टून तथा दो छोटे कार्टून में मोबाइल फोन था। इसी क्रम में बेलाही पुल के पास तीन बाइक पर सवार छह नकाबपोश अपराधियों ने ओवरटेक कर गाड़ी को गिरा दिया और हथियार दिखाकर बैग छिन लिया। जिसमें आठ मोबाइल फोन था। किसी तरह जान बचा कर भागे। फाइनेंस कर्मी से छिनतई | आशीर्वाद फाइनेंस कंपनी के फिल्ड डेवलपमेंट आफिसर पंकज कुमार पासवान ने बताया कि बिहारीगंज के परड़ीया गांव से कबीर मठ तथा सरस्वती स्थान से वह कम्पनी का 64450 वसूल कर आ रहा था तभी बेलाही पुल के पास तीन बाइक पर सवार होकर 6 अपराधी जो पहले से वहां छिनतई कर रहे थे। उसने रोका तथा हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी देकर सारा रुपया छिनकर नहर के रास्ते भाग निकला। 

हथीऔधा भित्ता टोला के पास लूट के बाद हवाई फायरिंग: 

दूसरी घटना में समस्ता फाइनेंस लिमिटेड मुरलीगंज शाखा के कर्मी कटिहार जिला के दंडखोड़ा थाना अंतर्गत मोहिनी ग्राम निवासी अशोक कुमार साह का पुत्र सुजीत कुमार ने बताया कि वह शुक्रवार को करीब 11 बजे हथिऔधा भित्ता टोला व खानका टोला से सेन्टर मॉनिटरिंग का काम पूरा कर बिहारीगंज की ओर आ रहा था। इसी क्रम में हथिऔंधा चौक से दो सौ मीटर आगे सड़क किनारे तीन बाइक पर सवार छह नकाबपोश हथियारबंद अपराधियों ने पर्श ले लिया जिसमें आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस समेत 4500 था।