Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA NEWS:पति की मौत के बाद मिले 2 लाख गंवाने के बाद थाने पहुंची व‍ि‍धवा, पड़ोसी को झांसे में आकर दे दिये थे ATM-पासबुक - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, May 6, 2023

SAHARSA NEWS:पति की मौत के बाद मिले 2 लाख गंवाने के बाद थाने पहुंची व‍ि‍धवा, पड़ोसी को झांसे में आकर दे दिये थे ATM-पासबुक

Kosilive Saharsa Bihar News:
ब नमाईटहरी (सहरसा), संवाद सूत्र: सहरसा में पति की मौत के बाद उसकी विधवा पत्‍नी को मिली राशि की ठगी का मामला सामने आया है। ओपी क्षेत्र के सरबेला गांव की विनिता देवी ने ओपी में दिए आवेदन में कहा है कि उसके पति एक वर्ष पहले पंजाब कमाने गये थे, जहां उनकी मौत हो गई थी।

पीड़ि‍ता ने कहा कि मृत्यु क्लेम की दो लाख की राशि उसके खाते में आई तो गांव के पंचू शर्मा ने दस लाख रुपए दिलवाने के नाम पर पासबुक, एटीएम कार्ड ले लिया, लेकिन कई दिनों तक पासबुक एवं एटीएम कार्ड उसे वापस नहीं किया।

गांववालों से की शिकायत तो लौटाए पासबुक-एटीएम 

इसके बाद वह बार-बार उसे अपना पासबुक और एटीएम वापस करने के लिए कहती रही फिर भी आरोपी ने नहीं लौटाई, जि‍सके बाद उसने गांव के लोगों से आरोपी की शिकायत की, जिसके बाद उसने पासबुक और एटीएम लौटाया।

पासबुक लेकर बैंक जाने पर पता चला कि खाते से रुपये की निकासी कर ली गई है। बैंककर्मी ने बताया कि उनके खाते से दूसरे के खाते में राशि ट्रांसफर कर दो लाख रुपए निकाल लिए गए हैं।

ओपी अध्यक्ष सुनील कुमार भगत ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। छानबीन की जा रही है। बैंक से रिकॉर्ड का मिलान किया जा रहा है। सही पाए जाने पर केस दर्ज किया जाएगा।