Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR/DJ की धुन पर थिरक रहे थे बाराती, निकलने ही वाली थी बारात, तभी अनियंत्रित हुई गाड़ी ने कई लोगों को रौंदा, 2 की मौत - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, May 6, 2023

BIHAR/DJ की धुन पर थिरक रहे थे बाराती, निकलने ही वाली थी बारात, तभी अनियंत्रित हुई गाड़ी ने कई लोगों को रौंदा, 2 की मौत

कोशी लाइव/मुजफ्फरपुर. बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र स्तिथ कोकिलवारा दलित बस्ती में एक डीजे गाड़ी अनियंत्रित हो गई, जिसके बाद डीजे ने सामने नाच रहे लोगो को रौंदना शुरू कर दिया.

इसमें दो लोगो की मौत हो गई, जबकि, 8 लोग घायल हो गए. मौके पर चीख पुकार मच गई. चारो तरफ अफरातफरी का माहौल बन गया. बताया जा रहा है की इलाके में एक शादी समारोह थी. बारात में एक गाड़ी पर डीजे (DJ) बज रहा था. इसी दौरान डीजे गाड़ी अनियंत्रित हो गई.

गाड़ी अनियंत्रित होते ही कई लोगो को रौंदा. बाद मे डीजे गाडी गड्ढे में जा पलटी. दुर्घटना मे दो की मौके पर ही मौत हो गई। वही महिला समेत 8 अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. घटना के बाद जख्मियों को प्राथमिक उपचार के लिए पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से उनकी स्तिथि को देखते हुए डॉक्टर ने एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया है । मृतकों में 35 वर्षीय लक्ष्मण राम व 6वर्षिय राधा कुमारी शामिल है.

पीड़ित उपेंद्र राम के अनुसार कोकीलवाड़ा गांव निवासी गोसाई राम के पुत्र राजा की शादी थी. पुपरी थाने के सहसपुर बारात जानी थी. इसी बीच बारात निकलने की पूरी तैयारी हो चुकी थी. डीजे पर गाना भी बजना शुरू हो गया था. इसी दौरान डीजे पर लगे जनरेटर का तार वाहन चालक से सट गया. उसे झटका लगा. झटका लगते ही डीजे वाहन अनियंत्रित हो गई. फिर, सामने और अगल बगल में नाच रहे लोगों को रौंदना शुरू कर दिया. घटना के बाद मौके पर औराई पुलिस पहुंची. घटनास्थल की छानबीन शुरू कर दी.