Kosi Live News Desk
नई दिल्ली/RBI Governor Shaktikant Das on 2000 Note Ban : आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास (RBI Governor Shaktikant Das) ने आज 2000 रु के नोट बंद किए जाने पर प्रेस कॉन्फ्रेंस (पीसी) की।
इस पीसी में उन्होंने कई बड़ी बातें कहीं। दास ने कहा कि नोट बदलने के लिए अफरा-तफरी न करें। उन्होंने बताया कि 2000 रु के नोट 30 सितंबर के बाद भी लीगल टेंडर रहेंगे। लोगों के पास 2000 रु के नोट बदलने के लिए 4 महीने का समय है। दास ने यह भी कहा कि 2000 रु के नोट बंद करने का फैसला न्यू नोट पॉलिसी के तहत लिया गया है।
"