Kosi Live-कोशी लाइव OMG/SAHARSA:युवक की मुंह में पहले रेत डाला, फिर गला दबाकर की हत्या - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, May 3, 2023

OMG/SAHARSA:युवक की मुंह में पहले रेत डाला, फिर गला दबाकर की हत्या

बलवा ओपी क्षेत्र के पूर्वी तटबंध के पहाड़पुर से पश्चिम मक्का के खेत में सोमवार की शाम मिला शव
राजा चौक से दक्षिण पूर्वी कोसी तटबंध के पश्चिम बगल में मक्का के खेत में सोमवार की शाम करीब चार बजे युवक का शव मिला है। शव की पहचान पहाड़पुर पंचायत खास टोला वार्ड नंबर 7 के ललन यादव के पुत्र गुलशन कुमार के 18 वर्षीय पुत्र के रूप में हुई । इधर हत्या की घटना के बाद मंगलवार को ग्रामीणों ने पूर्वी कोसी बांध पर शव रखकर करीब दो घंटे तक सड़क जाम कर दिया। जाम स्थल पर मौजूद प्रमोद यादव मुखिया प्रतिनिधि व प्रमोद कुमार, मौसम कुमार व मृतक के पिता ललन कुमार एवं अन्य सैकड़ों ग्रामीण हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। मृतक के पिता ललन यादव ने बताया कि सोमवार को 11 बजे मुझे घर पर मेरा पुत्र छोड़कर तटबंध पर शौच करने चला गया था। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गयी। पिता ने बताया कि मेरे पुत्र के मुंह में रेतीली बालू ठुंसकर तथा गला दबाकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी गयी। घटना की सूचना पाकर बलवा ओपी अध्यक्ष मोहम्मद मजबुद्दीन पहुंचकर मक्का के खेत से शव को अपने कब्जे में लिया तथा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के लिए देर संध्या सदर अस्पताल भेजा। पिता ललन यादव ने कहा के इस हत्या में कई लोग शामिल हैं। इसमें मेरे साला की हत्या करवाने में बड़ी भूमिका है। हत्या क्यों और किस कारण से हुई है पुलिस इसकी तफ्तीश कर रही है। आसपास व स्थानीय ग्रामीणों में इस हत्या के पीछे तरह-तरह की चर्चाएं है।

प्रेम प्रसंग में हत्या की जताई जा रही है आशंका
हलांकि समाचार प्रेषण तक बलवा ओपी में मृतक के किसी परिजन के द्वारा आवेदन नहीं दिया गया था। लेकिन आसपास एक चर्चा जोरों पर थी कि मृतक युवक का ननिहाल भी पहाड़पुर पंचायत में ही है। उसका ननिहाल से काफी आना जाना लगा था। इस दौरान मामी से अवैध संबंध की चर्चा गांव में थी। मृतक के पिता भी पुत्र की हत्या में अपने साले यानि मृतक के मामा के हाथ होने की आशंका जता रहे थे। पूरा मामला तभी स्पष्ट होगा जब प्राथमिकी दर्ज होगी।