हेडलाइन:
नवहट्टा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: देसी पिस्टल और कारतूस के साथ दो युवक गिरफ्तार
खबर:
सहरसा/नवहट्टा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शाहपुर मिश्रोलीया निवासी सिंकदर यादव के पुत्र संजीव कुमार और राजकुमार साहनी के पुत्र नीतीश कुमार के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक दोनों के पास से एक देसी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में दोनों आरोपियों को हथियार के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया।
अपर थानाध्यक्ष रौशन कुमार सिंह ने बताया कि आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध हथियार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।