सोनवर्षाराज प्रखण्ड के बसनही थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगवार बाजार के एक होटल संचालक को गुप्त सूचना पर अंग्रेजी शराब व कोडीनयुक्त कफ सिरप समेत गिरफ्तार कर लिया गया। बसनही थानाध्यक्ष अविनाश कुमार सिंह द्वारा मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को बसनही थाना क्षेत्र के मंगवार बाजार से होटल संचालक प्रमोद यादव के उसके ही होटल में गुप्त सूचना के आधार पर विधिवत छापेमारी की गई।उसी क्रम में होटल से अलग-अलग ब्रांड के 375 एमएल वाला 10बोतल 180 एमएल का 16बोतल अंग्रेजी शराब एवं 47बोतल कोडीन युक्त कफ सिरप बरामदगी के साथ तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया गया।तस्कर लंबे समय से नशे का कारोबार कर रहा था जिस पर पुलिस की नजर थी। गुप्त सूचना उपरांत तस्कर की शराब व कोडिंयुक्त कफ सिरप समेत त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके बाद उक्त तस्कर के विरुद्ध कांड दर्ज कर अग्रिम विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत मे सहरसा भेज दिया गया है।
Wednesday, May 3, 2023
SAHARSA NEWS/होटल से शराब व कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद, तस्कर हुआ गिरफ्तार
कोशी लाइव
खबरों की सुझाव और विज्ञापन देने के लिए अभी संपर्क करें!Editor: Amar Akky
WhatsApp No:9570452002