Kosi Live-कोशी लाइव खगड़िया:श्रमिकों के लिए "रजिस्ट्रेशन कराओ अभियान" चलायेगी बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया - डॉ अरविन्द वर्मा, चेयरमैन - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, May 1, 2023

खगड़िया:श्रमिकों के लिए "रजिस्ट्रेशन कराओ अभियान" चलायेगी बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया - डॉ अरविन्द वर्मा, चेयरमैन

श्रमिकों के लिए "रजिस्ट्रेशन कराओ अभियान" चलायेगी बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया - डॉ अरविन्द वर्मा, चेयरमैन 

आधी रोटी खाएं, पर बच्चों को जरुर पढ़ाएं - ईo नीरज कुमार

स्वास्थ्य की समय समय पर कराएं जांच - अभिलाष, हेल्थ काउंसलर

ANA/Indu Prabha
खगड़िया। ज़िले के असंगठित मज़दूरों की स्थिति काफी दयनीय है। अभी भी अधिकांश मजदूर न तो अपना रजिस्ट्रेशन कराए हैं और न ही उनके पास लेबर कार्ड है। परिणाम स्वरूप सरकार द्वारा मजदूरों के लाभार्थ चलाई जा रही योजनाओं का समुचित लाभ नहीं ले पा रहे हैं। इनकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है। भगवान भरोसे इनकी जिंदगी कट रही है। राजनितिक पार्टी के नेता लोग इनके लिए सिर्फ ख़्वाब दिखाने का कार्य कर रहे हैं। उक्त बातें, बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा ने अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर श्रमिकों के चौपाल में कही। डॉ वर्मा ने श्रमिकों के विशेष मांग पर कहा बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया आप श्रमिकों के हितार्थ हर प्रकार का सहयोग करने को तैयार है। आगे डॉ वर्मा ने कहा आज अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर ज़िले में एक सूत्री कार्यक्रम "रजिस्ट्रेशन कराओ अभियान" चला कर श्रमिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जायेगा। डॉ द्वारा घोषणा करते ही मज़दूरों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका अभिवादन किया। मौके पर उपस्थित ईo नीरज कुमार ने श्रमिकों को संबोधित करते हुए कहा अपने श्रम से उपार्जित रकम का उपयोग अपने अपने बच्चों की पढ़ाई लिखाई पर करें। क्योंकि आज के परिवेश में शिक्षा बहुत जरुरी है। आधी रोटी खाइए पर बच्चों को जरुर पढ़ाइए। सदर अस्पताल, खगड़िया के काउंसलर अभिलाष ने कहा शिक्षा के साथ साथ अच्छा स्वास्थ्य भी जरुरी है। उन्होंने श्रमिकों से कहा नशा का प्रयोग कदापि नहीं करें। समय समय पर अपने स्वास्थ्य की जांच अस्पताल में जरूर कराएं। श्रमिक चौपाल में उपस्थित थे अनिल कुमार, छतीश कुमार, सोनू कुमार तथा हीरा आदि।