बिहार सरकार के सामाजिक सुरक्षा कल्याण विभाग की ओर से संबल योजना चलाई जा रही है। इस योजना के अंतर्गत दिव्यांगजनों को मोटर चलित ट्राई साइकिल उपलब्ध कराया जाता है। अगर आप दिव्यांग हैं या फिर आपके आसपास ऐसे दिव्यांगजन हैं, जिन्हें बैटरी चलित ट्राई साइकिल की आवश्यकता है, तो आप इस योजना के अंतर्गत 60 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले लोगों को बैटरी चलित ट्राई साइकिल उपलब्ध कराया जाता है।
जिला सामाजिक सुरक्षा कल्याण विभाग की सहायक निदेशक यशस्वी ने बताया कि बिहार के रहने वाले लोग जिनकी दिव्यांगता 60 प्रतिशत या फिर उससे अधिक हो, लाभुक की सालाना आमदनी दो लाख रुपए से कम हो, वो कोई रोजगार करता हो या फिर पढ़ाई करता हो, रोजगार करने की जगह और पढ़ाई करने का स्थल उसके आवास से तीन किलोमीटर से अधिक दूर हो, तो वो इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इसके लिए दिव्यांगजन को अपने प्रखंड मुख्यालय या फिर जिला मुख्यालय के बुनियाद केंद्र से संपर्क कर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके बाद, प्राप्त आवेदन का वेरीफाई किया जाएगा। सभी कागजात सही पाए जाने के बाद इस योजना का लाभ मिल पाएगा।
इस कागजात से योजना का मिलेगा लाभ
बैटरी चलित ट्राई साइकिल के लिए आवेदन की प्रक्रिया जिले में शुरू हो गई है। जल्द से जल्द लाभार्थी आवेदन कर लें ताकि उन्हें एक सप्ताह के भीतर इस योजना का लाभ मिल सके। सहायक निदेशक यशस्वी ने बताया कि ऐसे दिव्यांगजन को अपने दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, निवास प्रमाण-पत्र की छायाप्रति के साथ अपने पंचायत के मुखिया या फिर प्रखंड कार्यालय या जिला मुख्यालय के सामाजिक सुरक्षा कल्याण विभाग के कार्यालय में संपर्क कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।