Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR/Love Triangle: पति - पत्नी की अजब प्रेम कहानी, पत्नी की बेवफाई पर पति ने दे दी जान - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, May 13, 2023

BIHAR/Love Triangle: पति - पत्नी की अजब प्रेम कहानी, पत्नी की बेवफाई पर पति ने दे दी जान

Kosilive Bihar News/प्रेम कहानी आपने फिल्मों में देखी होगी, लेकिन असल जिंदगी में शायद ही आपको ऐसा कुछ देखने को मिला होगा. नालंदा जिले से एक ऐसा प्रेम पति का पत्नी के लिए देखने को मिला है जिसे देख आपको भी लगेगा कि कोई फिल्म की कहानी है.

जहां पति अपनी पत्नी से इतना प्यार करता था कि पत्नी के दूसरी शादी करने पर उसे सदमा लग गया जो वो बरदाश्त नहीं कर पाया अपनी जान दे दी. हालांकि ये पहली बार नहीं है जब एक साल पहले पत्नी ने अलग होने की बात कही थी तब पति ने खुद की जान देनी चाहिए लेकिन उस समय उसे बचा लिया गया था.

पति ने फांसी लगाकर दे दी जान

मामला नालंदा जिला के परवलपुर थाना छेत्र के धनावा गांव की है. जहां पति ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है. पत्नी ने दूसरी शादी कर ली जिससे वो परेशान हो गया अपनी जीवन लीला ही समाप्त कर ली. दोनों को दो बच्चे भी हैं लेकिन फिर भी पत्नी बच्चों को भी छोड़कर प्रेमी के पास चली गई उससे शादी रचा ली. जैसे ही इस बात की जानकारी पति को हुई वो इस बात को बरदाश्त नहीं कर पाया.

2010 में दोनों की हुई थी शादी

दोनों की शादी 2010 में धूमधाम से हुई थी. पति का नाम डोमन केवट है जिसकी शादी पटना के अब्दुल्लाचक निवासी जुली से हुई थी. शादी के दो साल बाद ही पत्नी पति से नाराज होकर मायके चली आई थी. जिसके बाद बहुत समझाने के बाद वो वापस ससुराल गई थी, लेकिन एक महीने पहले ही जॉब के नाम पर वो पति बच्चों को लेकर मायके चली आई. जहां उसका पहले से ही किसी से प्रेम प्रसंग चल रहा था फिर अचानक वो घर छोड़कर चली गई अपने प्रेमी से शादी कर ली. जैसे ही इस बात की जानकरी पति को हुई तो वो पहले अपने घर वापस आया वहां उसने खुद को फांसी लगा ली. बताया जा रहा है कि ये पहली बार नहीं है जब इससे पहले भी पत्नी ने अलग होने की बात कही थी तो उसने आत्महत्या की कोशिश की थी लेकिन उस वक्त किसी तरह उसे बचा लिया गया था.