Kosilive Madhepura News/रामपुरलाही पंचायत के गाढ़ा रामपुर में शुक्रवार रात करीब 9 बजे बाइक व पिकअप वैन की भिड़ंत में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त गाढ़ा रामपुर वार्ड नंबर 8 निवासी शंभू सरदार के 25 वर्षीय पुत्र अजय सरदार के रूप में की गई। अजय शुक्रवार रात तमकुलहा से अपनी बहन राधिका के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रामपुर नदी पुल से कुछ दूर पश्चिम पहुंचने पर पीछे से आ रही पिकअप वैन ने बाइक में टक्कर मार दी और भाग निकली। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बुरी तरह जख्मी बहन का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि पिकअप वैन त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के कुसहा निवासी चंदर सरदार की है। थानाध्यक्ष सियावर मंडल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।