Kosilive Madhepura News/
सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के एक गांव में बकरी चराने गई 10 वर्षीय बच्ची के साथ दो युवकाें ने दुष्कर्म किया। परिजनों ने बताया कि बच्ची अपने ननिहाल आई बच्ची बच्ची शनिवार सुबह 11 बजे के करीब बकरी चराने गई हुई थी। इसी दौरान दो युवक उसे बहला-फुसलाकर बगल के मकई के खेत में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की चीख सुन जब परिजन वहां पहुंचे तो बच्ची खेत में बेहोश मिली। उन्होंने दो युवकों को वहां से भागते हुए देखा। परिजनों ने इसकी सूचना महिला थाना को दी। मौके पर पहुंची महिला थाना की पुलिस बच्ची को जांच के लिए सदर अस्पताल ले गई। परिजनों ने भाग रहे दो युवकों में से एक युवक को पहचान लिया और महिला थाना में आवेदन दिया है। एसडीपीओ अजय नारायण यादव ने बताया कि एफएसएल टीम बुलाई गई है। दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।