Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA: टॉप टेन व मुखिया पति कुख्यात अपराधी नवीन मंडल चढ़ा पुलिस के हत्थे... पुलिस को बहुत दिनों से थी तलाश - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, May 11, 2023

MADHEPURA: टॉप टेन व मुखिया पति कुख्यात अपराधी नवीन मंडल चढ़ा पुलिस के हत्थे... पुलिस को बहुत दिनों से थी तलाश

Kosilive Madhepura/Naveen Mandal arrest News
पूर्णियां/केनगर/सूत्र। मधेपुरा जिले के कुख्यात अपराधी नवीन मंडल को नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर केनगर थाना क्षेत्र के भोकराहा गांव से गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नवीन मंडल पिछले छह महीने से छुपकर अपने संबंधी के यहां भोकराहा गाँव में रह रहा था। सोमवार की रात अपने सबंधी के यहाँ बर्थ डे पार्टी में शामिल था। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मिश्रा ने बताया की नवीन मंडल को सोमवार का रात गिरफ्तार करने के बाद मंगलवार को मधेपुरा जिले के पुलिस को सौंप दिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह भी बताया गया की नवीन मंडल मधेपुरा जिले के टॉप टेन अपराधियों में से एक अपराधी है। नवीन मंडल को गिरफ्तार करने को लेकर मधेपुरा जिले की पुलिस ने 50 हजार का इनाम देने की भी घोषणा कर रखी थी।

ये भी पढ़ें:


Live Update जारी है.......