Kosi Live-कोशी लाइव Bihar News: घर में आग लगने से 3 बच्चों की जलकर मौत, एक बुरी तरह झुलसा - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, May 11, 2023

Bihar News: घर में आग लगने से 3 बच्चों की जलकर मौत, एक बुरी तरह झुलसा

Kosilive Bihar News:
अररियाः बुधवार को अररिया में दिल दहला देने वाली घटना हुई यहां घर में लगी आग से तीन बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक झुलसने से घायल है।

शहादत टोला की घटना
बुधवार की देर रात भरगामा थाना क्षेत्र के विषहरिया पंचायत के वॉर्ड 10 शहादत टोला में दिलशाद के घर में आग लगने से तीन बच्चों की जलकर मौत हो गई और एक बच्चा बुरी तरह से झुलस गया। आग लगने की घटना में दिलशाद के तीन बच्चों छः वर्षीय, आठ वर्षीय और 10 वर्षीय की जलकर मौत हो गई। जबकि एक 12 वर्षीय बच्चा बुरी तरह झुलस गया, जिसका इलाज चल रहा है।

परिवार में मचा कोहराम
घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद से जहां परिवार में कोहराम मच गया वहीं ग्रामीण भी इस घटना से हतप्रभ हैं।

......MD.SAMEER