Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA/ दर्जनों कांडो में वांछित 50हजार का ईनामी कुख्यात अपराधी व वर्तमान मुखिया पति नवीन मंडल हथियार के साथ हुआ गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, May 11, 2023

MADHEPURA/ दर्जनों कांडो में वांछित 50हजार का ईनामी कुख्यात अपराधी व वर्तमान मुखिया पति नवीन मंडल हथियार के साथ हुआ गिरफ्तार

Live Update...मधेपुरा जिला पुलिस द्वारा दर्जनों कांडो में वांछित 50000 का ईनामी कुख्यात फरार अपराधी नवीन मंडल 1ऑटोमेटिक पिस्टल/गोली/नशीला पदार्थ के साथ गिरफ्तार।

बिहार के पूर्णिया में 50हजार के इनामी अपराधी नवीन मंडल को गिरफ्तार किया गया है. इस अपराधी पर कई मामले सालों पहले से चले आ रहे थे. कई जिलों की पुलिस इसकी तलाशी में जुटी हुई थी. आखिरकार इस अपराधी को पूर्णिया पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद मधेपुरा पुलिस को सुपुर्द कर दिया है. पढ़ें पूरी खबर...

कोसी के कुख्यात नवीन मंडल को पुलिस ने धर दबोचा है। बिहारीगंज और केके नगर की पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन के तहत केके नगर के भोकराहा गांव से मोस्ट वांटेड नवीन मंडल को गिरफ्तार किया है। कुख्यात नवीन की तूती कोसी में बोलती थी। पुलिस में सांठगांठ ऐसी कि थाने में नवीन के खिलाफ आवेदन तक नहीं लिए जाते थे। हालांकि बीते एक साल से कुख्यात फरार था। पुलिस की नजरों से छिपकर नवीन मधेपुरा से भागकर पूर्णिया के भोकराहा बजरंगीटोला स्थित अपने बहनोई के घर में पिछले 6 महीने से छिपा था। नवीन 50 हजार का इनामी था। पुलिस को करीब 1 साल से नवीन की तलाश थी।

रात 11 बजे कुख्यात को धर दबोचा

एसपी आमिर जावेद ने बताया कि पुलिस को इनपुट मिली थी कि 50 हजार का इनामी कुख्यात नवीन मंडल मधेपुरा के बिहारीगंज से भागकर पिछले 6 महीने से पूर्णिया केके नगर प्रखंड के भोकराहा बजरंगी टोला स्थित हनुमान मंदिर से लगे अपने बहनोई योगेश्वर मंडल के यहां नाम बदल कर रहता था। इसके बाद मधेपुरा के बिहारीगंज थाना की पुलिस और केके नगर थाना की पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन के तहत बहनोई के घर से पकड़ा। पुलिस जब इस घर में पहुंची तो नवीन कमरे में सोया था। जिसके बाद पुलिस ने बुधवार रात ज्वाइंट ऑपरेशन करते हुए बुधवार रात करीब 11 बजे कुख्यात को धर दबोचा है। पुलिस ने बुधवार देर रात उसे धर दबोचा है। कुख्यात नवीन मंडल के पास से असहले और जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। गिरफ्तारी के बाद इनामी अपराधी नवीन मंडल को बिहारीगंज थाना पुलिस अपने साथ लेकर चली गई है।

टॉप10 अपराधियों में नवीन मंडल का है नाम

गौरतलब हो कि कुख्यात नवीन मंडल कि दहशत ऐसी है उसके खिलाफ मामले थाने तक जा ही नहीं पाते हैं। कोसी के टॉप 10 अपराधियों में नवीन मंडल का नाम पहले नंबर पर है। कुख्यात नवीन पर मधेपुरा, सहरसा और पूर्णिया जिले में हत्या, लूट, रंगदारी, अपहरण और आर्म्स एक्ट सहित दर्जन भर से अधिक मामले दर्ज हैं।नवीन मंडल पहली बार उस समय चर्चा में आया, जब कुख्यात ने 2019 में सरोनी कला के मुखिया पति राजीव कुमार गुप्ता की हत्या की थी। हत्या के बाद गिरफ्तारी के लिए सरकार ने 50 हजार का इनाम घोषित कर रखा था।

नवीन की मधेपुरा, सहरसा और पूर्णिया में तूती बोलती है। अगस्त 2022 में नवीन मंडल ने रंगदारी न देने पर मधेपुरा के सरौनी गांव में भीखन मेहरा को घर में घुसकर गोली मार दी थी। पीड़ित परिवार ने बयान दिया था कि नवीन ने जाते हुए उसे धमकी दी थी कि अगर वे पुलिस में कंप्लेन करने गए तो फिर पूरे परिवार को खत्म कर दिया जाएगा। इसी डर से थाने में पीड़ित परिवार ने आवेदन तक नहीं दिया था। देखते ही देखते नवीन इस इलाके में दहशत का दूसरा नाम बन गया। दहशत ऐसी कि कई लोग गांव छोड़ चुके हैं। वहीं बिहारीगंज के सरौनी का कुख्यात नवीन मंडल वर्तमान समय में मुखिया पूनम देवी का पति है।