Kosi Live-कोशी लाइव KHAGARIA NEWS/सीएम नीतीश कुमार ने खगड़िया आकर स्वo सोने लाल मेहता को दी भावभीनी श्रद्धांजलि - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, May 10, 2023

KHAGARIA NEWS/सीएम नीतीश कुमार ने खगड़िया आकर स्वo सोने लाल मेहता को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

सीएम नीतीश कुमार ने खगड़िया आकर स्वo सोने लाल मेहता को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

श्रद्धांजलि सभा में कई मंत्री, विधायक व पूर्व विधायक ने पुष्प अर्पित कर किया नमन

बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा ने प्रकट की शोक संवेदना 

ANA/Indu Prabha 

खगड़िया। सूबे के मुख्य मंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व एमएलसी व जदयू के वरिष्ठ नेता स्वo सोने लाल मेहता के घर आकर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि देकर पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता के प्रति आत्मीयता का परिचय दिया। सीएम नीतीश के अलावा कई मंत्री, विधायक, पूर्व विधायक व विभिन्न पार्टी के नेताओं ने भी पुष्प अर्पित कर स्वo सोने लाल मेहता को नमन किया। मुख्य मंत्री के आगमन और विधि व्यवस्था को लेकर ज़िला प्रशासन और पुलिस प्रशासन काफी सक्रिय थी। चप्पे चप्पे पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। जदयू के ज़िला अध्यक्ष बबलू मंडल अपने कार्यकर्ताओं के साथ मुख्य मंत्री नीतीश कुमार का स्वागत किया। बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा ने अपने शोक संदेश में कहा सोने लाल जी नेक दिल इंसान थे, हर राजनीतिक पार्टी नेताओं के साथ उनका संबंध अच्छा रहता था। वे हंसमुख और काफी मिलन सार थे, वैसे नेता की कमी वर्षों खलती रहेगी। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में प्रमुख थे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालन सिंह, वित्त मंत्री विजय चौधरी, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, खगड़िया विधायक छत्रपति यादव, बेलदौर विधायक पन्ना लाल सिंह पटेल, पूर्व विधायक पूनम देवी यादव, पूर्व एमएलसी रुदल राय, पूर्व विधायक चंदन राम, जदयू के प्रदेश महासचिव साधना देवी सदा, कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष कुमार भानु प्रताप उर्फ गुड्डू, राजद ज़िला अध्यक्ष मनोहर यादव, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष कंचन पटेल, सी पी आई एम एल के नेता प्राणेश कुमार तथा जदयू के जिला उपाध्यक्ष अशोक सिंह आदि।