Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA/बहन की शादी में देने थे पैसे, बदमाशों ने लूटे:CSP जाने के दौरान हथियार के बट से हमला, लुटेरे 1.5 लाख लेकर फरार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, May 10, 2023

SAHARSA/बहन की शादी में देने थे पैसे, बदमाशों ने लूटे:CSP जाने के दौरान हथियार के बट से हमला, लुटेरे 1.5 लाख लेकर फरार

Kosilive Saharsa News/अक्की/
सहरसा में मंगलवार की देर शाम बदमाशों ने युवक पर हथियार के बट से हमला कर 1.5 लाख रुपए लुटकर फरार हो गया। आनन फानन में परिजनों द्वारा जख्मी युवक को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना सिमरी बख्तियारपुर थाना अंतर्गत पहाड़पुर बाजार स्थित भटोनि पुल के पास की है। मामले की सूचना पाकर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।

जख्मी युवक का नाम रवि कुमार है जो सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटी गोरवा का रहने वाला है। रवि ने अपनी बहन की शादी के लिए जमीन बेची थी। उसी के 1.5 लाख रुपये नगद लेकर लड़का पक्ष को ट्रांसफर करने सीएसपी जा रहा था। इसी दौरान बदमाशों ने रवि कुमार के पैर पर गोली चलाई। गोली उसे नहीं लगी, इसके बाद अपराधियों ने हथियार के बट से सिर पर मारकर जख्मी कर दिया। पैसे लेकर फरार हो गए।

स्थानीय लोगों द्वारा परिजनों को सूचना दी गई। जख्मी रवि ने बताया कि जमीन बेचकर 1.5 लाख रुपये लेकर बहन की शादी के लिए देना था। सीएसपी में पैसे जमा कराने के दौरान ये हादसा हुआ। मेरे घर से सीएसपी की दूरी लगभग हाफ किलोमीटर थी। सीएसपी पहुंचने से पहले ही रास्ते में रोक कर हथियार के बट से मारकर जख्मी कर दिया और 1.5 लाख नगद, एक मोबाइल, आधार कार्ड लूटकर बदमाश फरार हो गएय़

सिमरी बख्तियारपुर थाना अध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। जांच की जा रही है। जो भी इस घटना में शामिल होगा उससे बख्शा नहीं जाएगा।