Kosilive Bihar News/पूर्णिया में एक युवती ने प्रेमी के शादी से इनकार करने पर आत्महत्या कर ली। दो साल से दोनों का अफेयर चल रहा था। पहले भी एक बार युवक ने शादी से इनकार किया था। तब लड़की ने ब्रेकअप कर लिया, लेकिन कभी साथ न छोड़ने का फर्जी बॉन्ड पेपर बनवा कर युवक ने प्रेमिका को मना लिया।
इसी बीच प्रेमी की शादी जून महीने में किसी और लड़की से तय हो गई। इसका पता चलने पर प्रेमिका ने सुसाइड कर लिया। युवती की लाश उसके कमरे में फंदे से लटकी मिली। मामला के नगर थाना क्षेत्र के बिठनोली पूरब पंचायत के वार्ड-6 का है। मृतका की पहचान मो. मेराज की बेटी शाहीबा परवीन (23) के रूप में हुई। वहीं आरोपी पड़ोस के गांव का रहने वाला सादिक (25) है। पढ़िए प्यार की अनसुलझी कहानी...
मुलाकात..प्यार..ब्रेकअप..पैचअप, फिर आत्महत्या
मृतिका की बहन ने बताया कि दोनों की मुलाकात एक शादी समारोह में हुई थी। इसके बाद दोनों मिलने-जुलने लगे थे। मृतिका के पिता मो. मेराज ने बताया कि शाहीबा पड़ोस के गांव के लड़के सादिक से प्यार करती थी। इसकी जानकारी मिली तो उनलोगों ने इसका विरोध किया, लेकिन बाद में घर के लोग शादी के लिए मान गए। दोनों को जल्द शादी करने की सलाह दी।
उस वक्त मो. सादिक शादी के लिए तैयार नहीं था। इसके बाद शाहीबा ने सादिक से बातचीत बंद कर दी थी। नाराज बेटी को मनाने के लिए मो. सादिक ने 29 नंवबर 2021 को बॉन्ड पेपर बनवाया। इसमें दावा किया कि हर हाल में शाहीबा से ही शादी करेगा। बॉन्ड पेपर देखकर शाहीबा फिर से सादिक से बात करने लगी...मिलने लगी। इसी बीच शाहीबा को पता चला कि सादिक जून में निकाह करने वाला है। इससे हताश होकर बेटी ने खुदकुशी कर ली।
क्या कहती है पुलिस
के नगर थाने के सिपाही परमानंद सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामला प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। उन्होंने कहा कि आरोपी प्रेमी और उसके घर वाले फरार हैं।