Kosi Live-कोशी लाइव Supaul News:डांसर की गोली मार हत्या मामले का मुख्य आरोपी विपिन धराया, दो फरार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, May 6, 2023

Supaul News:डांसर की गोली मार हत्या मामले का मुख्य आरोपी विपिन धराया, दो फरार

Kosilive supaul News:डांसर की गोली मार हत्या मामले का मुख्य आरोपी विपिन धराया, दो फरार।

मध्य विद्यालय काैआटोल के समीप बुधवार की देर रात करीब 10 बजे बरात जाने के दौरान डीजे की धून पर नाच रहे डांसर की गोली मार कर हत्या मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी दूल्हे के छोटे भाई विपिन कुमार को पुलिस ने गनौरा हाई स्कूल के समीप नाटकीय ढंग से गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि पुलिस ने घटना के बाद मृतक के दादा गुलटेन यादव के आवेदन पर दूल्हा अनिल कुमार, पिता महेश प्रसाद यादव एवं छोटा भाई विपिन कुमार के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। जिसके बाद से आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही थी। हालांकि अब भी घटना के दो आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। बता दें कि मरौना थाना क्षेत्र मंगासिहोल निवासी महेश प्रसाद यादव के बड़े पुत्र अनिल कुमार की शादी 3 मई दरभंगा जिले के अलीनगर थाना अंतर्गत तुल्लापटटी निवासी शिव कुमार यादव की पुत्री से होनी थी। तुलसियाही गांव से ग्रामीणो के मनोरंजन के लिए डीजे और डांसर के बुलाया गया था। शादी से एक दिन पहले 2 मई को मटकोर के दिन डांसर एवं दूल्हे का छोटा भाई विपिन कुमार के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद शादी के दिन शाम में सारी तैयारी पूरी हो चुकी थी। बरात घर से निकल चुकी थी। इसी दौरान बरात जब मरौना थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय कौआटोल के नजदीक पहुंचा। उस समय दूल्हे का छोटे भाई विपिन कुमार हाथ में देसी पिस्ताैल लेकर डीजे की धुन पर डांस कर रहा था। इसी क्रम में डांसर सुभाष कुमार को सीने में एक गोली मार दी एवं फरार हो गया था। मरौना एवं नदी थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची एवं शव को सदर अस्पताल भेज दिया था। मरौना प्रभारी थानाध्यक्ष दयानंद महतो ने कहा कि डांसर की गोली मारकर हत्या मामले का मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है।