Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA/आदर्श महाविद्यालय घैलाढ़ जीवछपुर के संस्थापक स्मृतीशेष डॉक्टर योगेन्द्र प्रसाद यादव का लगाया जाएगा प्रतिमा - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, May 13, 2023

MADHEPURA/आदर्श महाविद्यालय घैलाढ़ जीवछपुर के संस्थापक स्मृतीशेष डॉक्टर योगेन्द्र प्रसाद यादव का लगाया जाएगा प्रतिमा

आदर्श महाविद्यालय घैलाढ़ जीवछपुर के संस्थापक स्मृतीशेष डॉक्टर योगेन्द्र प्रसाद यादव का लगाया जाएगा प्रतिमा

मीडिया दर्शन / घैलाढ़ मधेपुरा से रामपुकार कुमार कि रिपोर्ट 

रविवार को दोपहर 02: 00 बजे आदर्श महाविद्यालय घैलाढ़ जीवछपुर के संस्थापक स्मृतीशेष डॉक्टर योगेन्द्र प्रसाद यादव के प्रथम पुण्य तिथि समारोह आयोजित किया जाना है. उक्त कार्यक्रम में उनके आदमकद प्रतिमा का अनावरण तथा नवनिर्मित प्रेक्षागृह का उद्घाटन किया जायेगा, साथ ही साथ योगेंद्र बाबू के स्मृति में एक स्मारिका का विमोचन किया जाएगा. ऊक्त कार्यक्रम में प्रतिमा अनावरण कर्ता बिहार सरकार के मानव संसाधन मंत्री प्रो चंद्रशेखर, प्रेक्षागृह का उद्घाटन बी एन एम यू के कुलपति डॉ रामकिशोर प्रसाद रमण करेंगे. कार्य क्रम के मुख्य अतिथि मधेपुरा लोक सभा सांसद श्री दिनेश चन्द्र यादव जी होंगे. विषिठ अतिथि के रूप में , विधायक सिंघेश्वर श्री चंद्रहास चौपाल , कोशी प्रमंडल क्षैत्र के एम एल सी डॉक्टर अजय कुमार सिंह , प्रो श्यामल किशोर यादव, अवकाश प्राप्त प्राचार्य बी एन एम भी कॉलेज साहुगढ मधेपुरा, डॉक्टर उपेंद्र प्रसाद यादव, अवकाश प्राप्त प्राचार्य आदर्श महाविद्यालय घैलाढ़ जीवछपुर होंगे. उपरोक्त कार्यक्रम में कोशी प्रमंडल सहरसा ही नहीं पुर्णिया प्रमंडल, तथा दरभंगा प्रमंडल के शिक्षाविद् डॉक्टर योगेन्द्र प्रसाद यादव जी के पुण्य तिथि समारोह में भाग लेंगे. महाविद्यालय परिवार काफी जोर सौर से समरोह की तैयारी में जुटे हुए हैं.इलाके में काफ़ी खुशी का माहौल नजर आ रहा है. महाविद्यालय परिसर को सज धज कर तैयार किया जा रहा है. छात्र छात्राओं शिक्षक कर्मचारियों ग्रामीण क्षेत्रों सहित इलाको के लोगो के बीच खुशी का माहौल नजर आ रहा है. कार्यक्रम दो बजे दिन से निर्धारित किया गया है, आग्रह करते हैं कि ससमय पधार कर कार्यक्रम को सफल बनाने की महती कृपा प्रदान किया जाय.