Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR/प्रेमी जोड़े की हत्या...टायर पर चिता सजा दी: लड़के को रस्सी से बांधकर लड़की के सामने काटा गला; पुलिस ने जलते शवों को निकाला - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, May 10, 2023

BIHAR/प्रेमी जोड़े की हत्या...टायर पर चिता सजा दी: लड़के को रस्सी से बांधकर लड़की के सामने काटा गला; पुलिस ने जलते शवों को निकाला

Kosilive Bihar News/मोतिहारी में नाबालिग प्रेमी जोड़े की बेरहमी से हत्या कर दी गई। 16 साल के मुस्कान को 15 साल की विनीता के सामने पहले बांधा गया। इसके बाद उसका गला काट दिया। लड़के की हत्या के बाद लड़की का भी गला काटा दिया गया।

इसके बाद दोनों की टायर पर चिता सजा दी। शवों को टायर पर ही जला दिया। मंगलवार रात पुलिस ने शवों को जलती चिता से बाहर निकाला। दोनों की हत्या का आरोप लड़की के परिवार पर लगा है।

पुलिस ने शवों को टायर के बाहर निकाला, तब तक दोनों शव 75% जल चुका था। पुलिस ने शवों को सिकरहना नदी के पास के श्मशान से बरामद किया है। मामला डुमरी गांव का है। मृतकों की पहचान सुगौली थाना क्षेत्र के डुमरी गांव के बिजूल सहनी के 16 साल के बेटे मुस्कान कुमार और जादोलाल पड़ती की 15 साल की बेटी विनीता कुमारी के रूप में हुई है।

1 साल से चल रहा था अफेयर

दोनों के घर आसपास ही हैं। दोनों के बीच करीब एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इधर, दबी जुबान से कुछ ग्रामीणों का कहना है कि लड़का, लड़की से मिलने उसके घर गया था। दोनों को पिता और अन्य परिजनों ने एक साथ रंगेहाथ पकड़ लिया। इसके बाद हत्या को अंजाम दिया है।

 
अब पढ़िए लड़के की मां ने क्या कहा

मुस्कान की मां ने बताया कि मंगलवार की रात 10 बजे वह बारात में डांस देखने निकला था। इसी दौरान लड़की के पिता जादोलाल उसे जबरदस्ती उठाकर अपने घर ले गए। रस्सी से बांधा। गला रेतकर हत्या कर दी। इस दौरान लड़की भी रहम की भीख मांगती रही, लेकिन उसका भी गला रेत दिया।

रात के 1 बजे गांव के कुछ लोगों ने बताया कि जादोलाल मेरे बेटे की हत्या कर शव को नदी किनारे जला रहा है। सूचना मिलते ही जब हम वहां पहुंचे तो जादोलाल हम सबको भी मारने के लिए दौड़ा। हम सब वहां से जान बचाकर भाग आए।

घटना की सूचना सुगौली थाना की पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक सभी आरोपी वहां से फरार हो गए थे। चिता से पुलिस ने दोनों का 75% जला हुआ शव बरामद किया। वहां से दोनों के अधजले शव को लेकर पुलिस थाना पहुंची।

पुलिस ने हत्या के आरोप में विनीता की मां बिगन देवी को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ कर रही है। मृतक मुस्कान की मां मलेशरी देवी का रो रोकर बुरा हाल है। मुस्कान इंटर का छात्र था। पुलिस ने वह रस्सी भी बरामद की है, जिससे उसे बांधा गया था।

 
लड़की की मां हिरासत में-एसडीपीओ

सदर एसडीपीओ आईपीएस राज ने बताया कि ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। मौके पर जाकर पुलिस ने दोनों का जला हुआ शव चिता से बरामद किया है। किशोरी की मां को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी पिता समेत अन्य लोग फरार हैं।