Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR NEWS/पिता की दूसरी शादी से दुखी बेटे ने कर लिया सुसाइड, पेड़ से लटककर दे दी जान - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, May 10, 2023

BIHAR NEWS/पिता की दूसरी शादी से दुखी बेटे ने कर लिया सुसाइड, पेड़ से लटककर दे दी जान

कोशी लाइव/बिहार के वैशाली में एक युवक पिता की दूसरी शादी से परेशान था. इसको लेकर युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

मामले की जांच की जा रही है.

जानकारी के अनुसार, समस्तीपुर धमौन के रहने वाले दिलक कुमार की मां का निधन हो गया था. इसके बाद उसके पिता ने दूसरी शादी कर ली थी. पिता के द्वारा दूसरी शादी करना दिलक को पसंद नहीं आया. वह इस बात से नाराज था. दिलक कुमार मंगलवार की देर शाम अपने ननिहाल वैशाली के बिद्दूपुर पहुंचा था. बिद्दूपुर में दिलक कुमार पेड़ से लटका मिला.

बताया जा रहा है कि मृतक युवक दिलक कोलकाता में काम करता था. उसकी मां की मौत हो गई थी. इसके बाद उसके पिता ने दूसरी शादी कर ली थी. इस बात से वह बेहद परेशान था. बताया जा रहा है कि वह अपनी मां के मायके यानी अपने ननिहाल में पिता की शिकायत करने पहुंचा था. जब ननिहाल के लोगों ने उसकी बातों को तवज्जो नहीं दी तो दुखी होकर उसने पेड़ पर चढ़कर फांसी लगा ली.

मार्निंग वॉक पर निकले लोगों ने दी पुलिस को सूचना

मार्निंग वॉक पर निकले लोगों ने ऊंचे पेड़ से शव लटका देखा तो सूचना स्थानीय बिद्दूपुर थाने की पुलिस को दी. जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने JCB की मदद से शव को नीचे उतारा.

बिद्दूपुर थाने के SHO धर्मजीत महतो ने कहा कि जानकारी मिली है कि एक लड़के फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है. ये लड़का समस्तीपुर जिले के धमौन का रहने वाला है. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है. मामले की जांच की जा रही है.