Kosi Live-कोशी लाइव SUPAUL NEWS: बस के चपेट में आने से टिकट काट रहे स्टैंड किरानी की मौत - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, May 10, 2023

SUPAUL NEWS: बस के चपेट में आने से टिकट काट रहे स्टैंड किरानी की मौत

जिले के राघोपुर थाना इलाके में एनएच 106 मुख्य मार्ग में बस की चपेट में आने से एक 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बस के चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सुपौल सदर अस्पताल भेज दिया।

मृतक की पहचान 45 वर्षीय रमेश राम राघोपुर थाना अंतर्गत सिमराही नगर पंचायत के दुर्गापुर वार्ड नंबर 12 के निवासी के रूप में हुई है। बेटे दीपक कुमार ने बताया कि मेरे पिता राघोपुर में बस स्टैंड के किरानी का काम करते थे। रोज की तरह ही बस में चढ़ कर यात्रियों के लिए टिकट बुकिंग की। जब बस में सवार होकर वो गेट के पास खड़े होकर जा रहे थे, इसी दौरान वो अचानक बस से गिर गए। इससे बस के पीछे चक्के की चपेट में आने से मेरे उनका सिर कुचला गया।

हालांकि स्थानीय लोगों ने बस को रुकवा कर जख्मी पिता को राघोपुर रेफरल अस्पताल इलाज के लिए पहुंचाया। अस्पताल में तैनात चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों ने बस चालक को पकड़कर हल्की मारपीट की, फिर उसे राघोपुर थाना की पुलिस को सौंप दिया। रमेश के सहारे ही घर का चूल्हा जलता था। उसके दो बेटे 17 वर्षीय दीपक,14 साल का दीप नारायण कुमार है। वहीं दो बेटी 9 वर्षीय पार्वती कुमारी, 8 वर्षीय लक्ष्मी कुमारी है।

राघोपुर थाना अध्यक्ष रजनीश केसरी ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। बस चालक को हिरासत में लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।