Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR NEWS/रिश्ते के नाना ने 6 वर्षीय बच्ची से की छेड़खानी:बच्ची के रोने पर 4 रुपए देकर भेजा, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, May 3, 2023

BIHAR NEWS/रिश्ते के नाना ने 6 वर्षीय बच्ची से की छेड़खानी:बच्ची के रोने पर 4 रुपए देकर भेजा, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

kosilive Bihar News/मुजफ्फरपुर में रिश्ते के नाना ने 6 साल की बच्ची के साथ छेड़खानी की। बच्ची खेल कर आ रही थी। इस दौरान आरोपी ने उसको पकड़ लिया। अपने साथ कमरे में ले गया। छेड़खानी करने लगा। बच्ची के शोर मचाने पर चार रुपए देकर भेज दिया। मामला मुशहरी थाना क्षेत्र के एक गांव की है।

बच्ची को लेकर कमरे में ले गया

यहां दो दिन पहले 6 वर्षीय बच्ची से छेड़खानी की गई। पीड़ित बच्ची की मां के आवेदन पर 40 वर्षीय आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पीड़ित बच्ची की मां ने आवेदन में बताया कि मेरी बेटी 30 अप्रैल को सुबह नानी के घर से खेल कर आ रही थी। रास्ते में मेरी बेटी को आरोपी ने पकड़ लिया। वह रिश्ते में पीड़िता के नाना लगते हैं। बच्ची को अपने पास बुलाकर कमरे में ले गए। वहां उसके साथ छेड़खानी की। बच्ची रोने लगी तो उसके हाथ चार रुपया देकर भेज दिया।

आरोपी को पकड़ कर थाना लाया गया

पीड़िता की मां के मुताबिक बच्ची ने घर आकर मुझे जानकारी दी। मैं और मेरे पति आरोपी से पूछने गए तो हम दोनों के साथ मारपीट की गई। स्थानीय प्रतिनिधियों को पंचायत करने को कहा गया तो उन्होंने कहा कि यह पुलिस का मामला है। थाना जाइए। इसी बीच जानकारी होने पर पुलिस गांव जाकर आरोपी को पकड़ कर थाने लाई। आरोपी के परिजनों ने पुलिस पर पिटाई कर बेहोश करने का आरोप लगाया है।

मारपीट का आरोप बेबुनियाद

इधर, थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने बताया कि इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। प्राथमिकी दर्ज की गई है। मारपीट का आरोप पूरी तरह बेबुनियाद है। इधर, आरोपी की तबीयत बिगड़ने पर स्थानीय पुलिस ने पीएचसी मुशहरी में इलाज के लिए लाया। प्राथमिक इलाज के बाद आरोपी को बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया है। वहां पुलिस अभिरक्षा में आरोपी का इलाज जारी है। जानकारी के मुताबिक आरोपी 5 बच्चों का पिता है।