हेडलाइन:
मधेपुरा में 6.63 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार, नगद और मोबाइल समेत कई सामान बरामद
खबर:
मधेपुरा जिले के भर्राही थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो युवकों को स्मैक जैसे मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 9 अप्रैल 2026 को सुन्दरपट्टी यार्ड नंबर-10 स्थित रेलवे ट्रैक के दक्षिण, कुणाल किशोर के मकई के खेत के पास की गई।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुन्दरपट्टी निवासी 37 वर्षीय कुणाल किशोर (पिता- नरेश यादव) और करीब 19 वर्षीय सुमन कुमार उर्फ मोनू (पिता- उमेश यादव) के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों के पास से कुल 6.63 ग्राम स्मैक जैसा पदार्थ, 6,440 रुपये नकद, दो मोबाइल फोन, एक स्कैनर (UPI ID से जुड़ा), सिल्वर पेपर का टुकड़ा और एक पैकेट सिल्वर पेपर रोल बरामद किया है।
इस मामले में भर्राही थाना कांड संख्या 121/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8(सी) / 21(बी) के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
छापेमारी टीम में पु०अ०नि अजय कुमार, थानाध्यक्ष अरमोद कुमार, पु०अ०नि जोहन हांसदा समेत सशस्त्र बल और चौकीदार शामिल थे।