Kosi Live Saharsa
बुधवार की रात पतरघट पुलिस ने बीते दिनों पामा खौताही में मिनी गन फैक्ट्री उद्भेदन कांड के फरार नामजद आरोपी पामा वार्ड 13 निवासी सिकेन्दर मंडल को गिरफ्तार कर लिया। ओपी अध्यक्ष ज्ञानानंद अमरेन्द्र ने बताया कि मिनीगन फैक्ट्री चलाने वालों में वह पतरघट थाना का नामजद अभियुक्त पामा वार्ड 13 निवासी सिकेन्दर मंडल फरार चल रहा था। वहीं दूसरी ओर अन्य फरार आरोपी को भी हिरासत में लिया गया । इनमें जमानतीय धारा के सात वारंटी को गिरफ्तार कर थाना से जमानत दे दी गयी। तथा गैर जमानतीय धारा में गिरफ्तार चार लोगों को रिकॉल दिखाने पर छोड़े जाने की बात ओपी अध्यक्ष ने कही है।