Kosi Live Saharsa/बाइक पर सवार तीन हथियारबंद अपराधियों ने गोली चलाकर एक निजी बैंक के कलेक्शन एजेंट से डेढ़ लाख रुपए व एक टेबलेट, एक एंड्रॉयड मोबाइल समेत अन्य सामान लूट लिए। लूटपाट के क्रम में फायरिंग भी की। कलेक्शन एजेंट मधेपुरा जिला के बिहारीगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर के अजय कुमार ने बताया कि गुरुवार को वह अपनी बाइक से कलेक्शन करने सखुआ गया। वहां से कलेक्शन करने के बाद समदा में कलेक्शन किया। करीब ढाई बजे सौर बाजार-समदा मार्ग से बैंक शाखा सौर बाजार में जमा करने को जा रहा था। उसी क्रम में हनुमाननगर चिमनी के समीप एक बाइक पर सवार 3 की संख्या में हथियार के साथ आगे से रोक दिया एवं हथियार सटा कर डिक्की से टेबलेट व बैग में रखे कलेक्शन के एक लाख 39 हजार रुपया और एंड्रॉयड मोबाइल समेत अन्य सामान लूट लिए।