Kosi Live Purnea News/ पूर्णियाँ के टाउन हॉल में अखिल भारतीय मौर्य शिक्षक सह शिक्षा मंच बिहार के तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह आयोजित किया गया था जिसकी अध्यक्षता श्री मनोज कुमार सिंह ने की थी इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अभय कुशवाहा पूर्व विधायक टेकारी थे इस सम्मान समारोह में कुशवाहा समाज के सीमांचल के कई जिले के सैकड़ों लोगों को सम्मानित किया गया जिसमें सेवा निवृत्त शिक्षकों मेधावी छात्रों और उत्कृष्ट कार्य करने वाले कुशवाहा समाज किसानों डाक्टरों समाजसेवियों और बुद्धिजीवियों का नाम सामिल है श्री मनोज कुमार सिंह जो पूर्णियाँ कोशी और भागलपुर प्रमंडल के संयोजक है ने कहा कि आने वाले दिनों में इससे भी बडा कार्यक्रम किया जायेगा
जिसमें पूर्णियाँ कटिहार अररिया सुपौल मधेपुरा सहरसा किशनगंज भागलपुर और खगड़िया जिले हजारों लोगों को शामिल किया जायेगा। श्री अभय कुशवाहा ने कहा कि कुछ दिनों में पटना के बापू सभागार में पूरे बिहार के सेवानिवृत्त शिक्षकों मेधावी छात्रों और उत्कृष्ट कार्य करने वाले कुशवाहा समाज के लोगों को सम्मानित किया जाना है इस मिटिंग में श्री दयानंद मेहता श्री रामनारायण मेहता श्री एस एन मेहता हरदा इं पी एन सिंह श्री सुमन मेहता श्री अवधेश कुमार सिंह इंदू कु मीनू सिंह रजनी नीलम कुमारी चम्पानगर नगर पंचायत के मुख्य पार्षद श्री मति मधु देवी मुखिया अशोक मेहता पैकस अध्यक्ष परमानंद सिंह दिनेश सिंह कदवा ठाकुर गंज के गुड्डू रामबहादुर सिंह किशनगंज से नथुन प्रसाद जीवछ मेहता अशोक कुमार आदि ने भाग लिया था