Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA NEWS/दुपट्टे के फंदे से लटकी मिली नाबालिग की लाश, घर में मचा कोहराम - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, April 24, 2023

SAHARSA NEWS/दुपट्टे के फंदे से लटकी मिली नाबालिग की लाश, घर में मचा कोहराम

Kosilive Saharsa News/
सहरसा में रविवार को दुपट्टे के फंदे से लटकी नाबालिग की लाश मिली है। घटना कहरा प्रखंड के कहरा गांव वार्ड नं 12 की है। घरवालों का कहना है कि दोपहर में चाय बनाकर पिलाने के बाद लड़की अपने कमरे में चली गई। कुछ देर बाद मां ने कई दफे आवाज दिया, लेकिन उसने नहीं सुनी। बाद में ऊपर जाकर देखा तो पंखे पर लटकी उसकी बॉडी दिखी।


घटना को लेकर परिजनों ने सदर थाना को सूचना दी। सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई। मृतक नाबालिग छात्रा की पहचान अंशु कुमारी के रूप में हुई है। वह मृत्युंजय कुमार की पुत्री थी और नौवीं क्लास की छात्रा थी।

मृतक छात्रा के मामा राजीव कुमार ने बताया कि कहरा में मेरी बहन की शादी हुई है और उसकी एक बच्ची थी जिसका नाम अंशु था। आज तकरीबन उसने ढाई बजे मां को चाय बनाकर दी और हम लोग भी बैठकर चाय पी रहे थे। इसके बाद चाय देकर वो ऊपर के कमरे में चली गई। चाय पीने के बाद उसकी मां द्वारा दो तीन बार अंशु, अंशु करके पुकारा गया। जब आवाज नहीं आई तब उसकी मां उठकर देखने गई।

पहले तो घर के नीचे वाले कमरे में ढूंढा जब नहीं दिखी तो ऊपर के कमरे में गई। देखा कि बेटी दुपट्टा के सहारे पंखे से लटकी हुई है। परिजनों ने तुरंत कैंची से दुपट्टे को काटकर उसे नीचे उतारा। पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची और जांच में जुट गई।

सदर थाना अध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। परिजनों द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है। छात्रा द्वारा आत्महत्या की बात कही जा रही है।उन्होंने ये भी बताया कि छात्रा क्यों आत्महत्या की है इसका कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। हर एक बिंदु पर जांच की जा रही है।