Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA NEWS:लोडेड देसी कट्टा व गोली के साथ काेढ़ा गैंग का एक अपराधी गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, April 23, 2023

MADHEPURA NEWS:लोडेड देसी कट्टा व गोली के साथ काेढ़ा गैंग का एक अपराधी गिरफ्तार

Kosi Live Madhepura:
थाना की पुलिस द्वारा एक अपराधी को एक लोडेड देसी कट्टा, एक गोली एवं एक मास्टर चाबी के साथ गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि गश्ती के दौरान आलमनगर करामा पथ पर भागीपुर ड्रेनेज के पास एक बाइक पर दो व्यक्ति आलमनगर की ओर आता दिखा लेकिन वह पुलिस वाहन को देखते ही बाइक घुमाकर भागने लगा। जिसे खदेड़ कर पुलिस बल के द्वारा पकड़ लिया गया। लेकिन एक व्यक्ति भागने में सफल रहा। पकड़ा गया अपराधी काेढ़ा गैंग का सदस्य है। गिरफ्तार आरोपी राहुल कुमार यादव पिता गुलाब चंद यादव कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत नया टोला जुराबगंज का रहने वाला है। साथ ही फरार आरोपी का नाम शंभू यादव है। गिरफ्तार आरोपी की तलाशी के दौरान एक लोडेड देसी कट्टा एक गोली एवं एक मास्टर चाबी बरामद किया गया। सख्ती से पूछताछ के दौरान उक्त अपराधी ने बताया कि गत गुरुवार को मधेली के पास एक फाइनेंस कंपनी के कर्मी से लूट के मामले में शामिल था। इन्हीं लोगों ने मिलकर लूट की घटना को अंजाम दिया था। गिरफ्तार आरोपी न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।