Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA NEWS:मुखिया पति की दबंगई:फोन पर पंचायत सचिव को दी गालियां, कहा-जान मार देंगे - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, April 23, 2023

SAHARSA NEWS:मुखिया पति की दबंगई:फोन पर पंचायत सचिव को दी गालियां, कहा-जान मार देंगे

Kosi Live Saharsa/
15वीं वित्त का रजिस्टर देने में देर करने पर मुखिया पति द्वारा पंचायत सचिव के मोबाइल पर गाली गलौज करते हुए जान मारने की धमकी दी गई है। मामला सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के सिटानाबाद दक्षिणी पंचायत का है। ऑडियो में पंचायत की मुखिया रवीना खातून के पति मो सफाउद्दीन ने पंचायत सचिव को फोन कर कहा कि " कह रहे हैं कि मेरा आदमी वहां पहुंचा हुआ है, उसे 15 वीं वित्त का रजिस्टर दे दीजिए'। जिस पर पंचायत सचिव द्वारा कहा गया कि अभी थके आए हैं, बाद में देते हैं। इतने में ही मुखिया पति पंचायत सचिव की बातों पर उग्र होकर गाली गलौज करने लगे यहां तक कि जान मारने की धमकी तक दे डाली। इस मामले को लेकर पंचायत सचिव शशि भूषण प्रसाद ने बख्तियारपुर थाना में आवेदन देकर सिटानाबाद दक्षिणी पंचायत की मुखिया रवीना खातून के पति मो सफाउद्दीन के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने और जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। सचिव ने यह भी कहा कि वह दबंग प्रवृत्ति के हैं, जिससे मुझे शारीरिक नुकसान भी हो सकता है।

कर्मी से यह व्यवहार बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं। मुखिया पति अपने कार्यों के लिए पंचायत सचिव पर अनावश्यक दबाव बना रहे हैं, जब कर्मी मना करते हैं तो उसे जान मारने की धमकी दे रहे हैं। दोषी मुखिया पति के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है।
डॉ अमित कुमार, बीडीओ, सिमरीबख्तियारपुर

पीड़ित पंचायत सचिव के दिए आवेदन पर मुखिया पति सफाउद्दीन के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उचित कार्रवाई शुरू कर दी गई है ।
कृष्ण कुमार, थानाध्यक्ष, सिमरीबख्तियारपुर