Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR/नवविवाहित की संदिग्ध स्थिति में मिली लाश:परिजन बोले- पति का सगी भाभी के साथ था अवैध संबंध, विरोध करने पर की हत्या, ससुरालवाले हैं फरार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, April 28, 2023

BIHAR/नवविवाहित की संदिग्ध स्थिति में मिली लाश:परिजन बोले- पति का सगी भाभी के साथ था अवैध संबंध, विरोध करने पर की हत्या, ससुरालवाले हैं फरार

Kosilive Bihar News/मृतक लड़की की फाइल फोटो।
छपरा में एक नवविवाहिता की संदिग्ध स्थिति में लाश मिली है। लड़की के मायके वालों का आरोप है पति का उसकी ही सगी भाभी से अवैध संबंध है। पत्नी उसका विरोध करती थी इसलिए उसकी हत्या की गई है। घटना नगर थाना क्षेत्र के मौना मिश्र टोली की है। गुरुवार की देर रात नवविवाहिता का शव घर के कमरे से बरामद किया गया है। महिला के गले और हाथ पर निशान पाए गए हैं। शुक्रवार को परिजनों की मौजूदगी में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा गया।

मृतका की पहचान गुंजा कुमारी (23वर्ष) पति प्रिंस गिरी के रूप में हुई है। ससुराल वाले और पति घर छोड़कर फरार बताए जा रहे। लड़की के मायके वालों के बयान पर शुक्रवार को नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। गुंजा का मायका परसा थाना क्षेत्र के पोझी परसा गांव में है।

गुंजा के भाई रिपु गिरी ने बताया कि उसकी बहन गुंजा की शादी 10 महीने पहले मौना मिश्री टोली निवासी प्रिंस गिरी के साथ धूमधाम से की गई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही प्रिंस गिरी के अवैध संबंध की जानकारी गुंजा को हुई। इसे लेकर उसके द्वारा बार-बार शिकायत की जा रही थी। गुंजा की शिकायत पर हमेशा उसके साथ मारपीट की जाती थी। हालांकि परिवार के लोग आपस में मामले को शांत करवा लेते थे। वहीं गुंजा द्वारा पति की उसकी भाभी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में तस्वीर खिंचे जाने के बाद मामला बढ़ गया।

भाई का कहना है कि गुरुवार की रात गाला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। मायके वालों का कहना है कि पति प्रिंस का अपने सगी भाभी के साथ विवाह के पहले से अवैध संबंध था। गुंजा द्वारा उसे छोड़ने के लिए पति पर दबाव बनाया जा रहा था। मौत के बाद सभी परिजन फ़रार बताये जा रहे हैं।

नगर थाना अध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा ने बताया कि मौना मिश्र टोली से नवविवाहित महिला का शव बरामद किया गया है। मायके वालों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए मामले की जांच पड़ताल की जा रही। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।