कोशी लाइव/अमर अक्की/सरौनी कला:
बिहारीगंज। हथियारबंद बदमाशों ने गुरुवार को सरौनी कला में गुरुवार को दिन के करीब पौने 12 बजे एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी के फील्ड वर्कर आशीष कुमार से 4790 रुपए लूट लिया । बदमाशों ने उसके साथ मारपीट भी की। त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के बभनगामा निवासी आशीष कुमार ने बताया कि सरौनीकला से कलेक्शन कर वापस लौटने के दौरान नहर के पास मक्का के खेत से तीन बदामश निकले। बदमाशों ने हथियार का भय दिखाकर उसके साथ लूटपाट की।