Kosilive Katihar News/
कटिहार के रोतारा थाना क्षेत्र के विनोदपुर पंचायत के रमना चौक पर हार्डवेयर व्यवसायी के ऊपर अपराधियों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया है। हमले के बाद युवक की मौत हो गई है। अपराधियों ने महिला मुखिया फरजाना खातून के पुत्र सलीम पर हमला किया है। हमले में मुखिया के पुत्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। बताया जाता है कि मृतक चौक पर ही हार्डवेयर दुकान का संचालन करता था।
पहले से चल रहा था विवाद
बताया जा रहा है कि अपराधियों से मृतक सलीम का व्यावसायिक लेनदेन चल रहा था धीरे-धीरे लेन देन में विवाद बढ़ता चला गया। विवाद बढ़ जाने के कारण अपराधियों ने हत्या योजना बनाते हुए मृतक सलीम पर पर धारदार चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमला कर अपराधी वहां से फरार हो गए। अत्यधिक खून बहने की वजह से इलाज के लिए ले जा रहे युवक की मौत हो गई।
घटनास्थल पर स्थिति तनावपूर्ण
घटना की सूचना जैसे ही रौतारा थाना पुलिस को मिली स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस दलबल के साथ पहुंच गई। फिलहाल घटनास्थल पर कोढा़ एवं रौतारा पुलिस दल बल के साथ पहुंच गई है। घटना के बाद पूरे इलाके में माहौल तनावपूर्ण हो गया है।