Kosi Live/ सहरसा में बुधवार को एक साथ पति-पत्नी की एक साथ अर्थी उठी। घटना सौरबाजार प्रखंड क्षेत्र के चंदौर पश्चिमी पंचायत स्थित वार्ड नंबर 1 के बेल्हा गांव की है। पति-पत्नी की मौत को लेकर पूरे गांव में शोक की लहर व्याप्त है।
ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार की देर रात मिश्रीलाल यादव की धर्मपत्नी जनकयां देवी का निधन हो गया । जिसकी खबर सुनते ही बुजुर्ग मिश्रीलाल यादव को रहा नहीं गया और चंद घंटे बाद ही मिश्रीलाल यादव का भी निधन हो गया। लोगों का कहना है कि इस तरह एक साथ पति पत्नी का निधन बहुत कम ही देखा जाता है।
बुधवार को बुजुर्ग दंपत्ति को उनके पुत्र कैलाश यादव ने मुखाग्नि दिया। इस घटना को लेकर पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग इस घटना को लेकर अचंभित है। लोगों को इस तरह की घटना को लेकर सोचने को मजबूर कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार ये दोनों पति पत्नी में काफी लगाव था।