Kosi Live Saharsa/सहरसा जिले में दवाई एजेंट हत्या कांड में शामिल दो अपराधी बीते बुधवार 22 मार्च को पुलिस के हत्थे चढ़ गए। दोनों अपराधियों के पास से पुलिस ने हत्या में उपयोग किया गया छुरा, मृतक का मोबाइल, दोनों अपराधियों का मोबाइल,अपराधियों का खून लगा हुआ शर्ट भी बरामद किया गया। ये दोनों अपराधी बीते 19 मार्च 2023 को एक दवा एजेंट को गर्दन पर छुरा से वार कर हत्या कर दिया था। जिसका शव कनरिया ओपी पुलिस के द्वारा गेंहू के खेत से बरामद किया गया था। जिसका खुलासा आज गुरुवार 23 मार्च को डीएसपी एज़ाज़ हाफिज मनी ने प्रेस वार्ता कर किया।
प्रेस वार्ता के दौरान डीएसपी एज़ाज़ हाफिज मनी ने बताया कि बीते 19 मार्च को गोठ भरना बेलवारा से ग्रामीणों के द्वारा कनरिया ओपी थानाध्यक्ष अनिल सिंह को सूचना दिया गया कि रामसागर यादव के गेहूं के खेत में एक शव पड़ा हुआ है। उसी सूचना पर कनरिया ओपी थानाध्यक्ष अनिल सिंह दल बल के साथ उक्त गेंहू के खेत पहुंचकर शव का ग्रामीणों से पहचान करवाया गया। ग्रामीणों के द्वारा शव की पहचान धीरज कुमार पिता,सदानन्द सिंह धनपुरा गांव वार्ड नं 10 के रूप में की गई।
वहीं डीएसपी एज़ाज़ हाफिज मनी ने ये भी बताया कि मृतक के भाई के द्वारा कनरिया ओपी में 20 मार्च को लिखित आवेदन दिया गया था। उसी आवेदन के आधार पर 128/23 कांड दर्ज कर लिया गया था। उसके बाद अनुसंधान को लेकर सिमरीबख्तियारपुर डीएसपी इम्तियाज अहमद के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक रविंद्र कुमार यादव,कनरिया ओपी थानाध्यक्ष अनिल सिंह,पुलिस अवर निरीक्षक अमर ज्योति और तकनीकी शाखा के द्वारा एक एसआईटी टीम गठित कर अनुसंधान किया गया। अनुसंधान के क्रम में दो अपराधी चिह्नित हुए थे और बीते 22 मार्च को दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके पास से पुलिस ने हत्या में उपयोग किया हुआ छुरा, मृतक का मोबाइल, दोनों अपराधियों का मोबाइल और खून से भींगा हुआ शर्ट बरामद किया गया।
डीएसपी एज़ाज़ हाफिज मनी ने ये भी बताया कि मृतक दवाई के एजेंट के रूप में काम करता था और मृतक का इन दोनों अपराधियों से पहले से कोई विवाद था। मृतक के हत्यारों में भूपेंद्र कुमार और दूसरे अपराधी का नाम बिट्टू कुमार है जो कनरिया ओपी के कठडुमर गांव वार्ड नं1 का रहने वाला है।