Kosi Live-कोशी लाइव OMG/बड़ी खबर:शर्म से पानी पानी हुआ पटना ! : जंक्शन के TV स्क्रीन पर अश्लील फिल्म देख मचा हड़कंप, अधिकारियों में खलबली - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, March 20, 2023

OMG/बड़ी खबर:शर्म से पानी पानी हुआ पटना ! : जंक्शन के TV स्क्रीन पर अश्लील फिल्म देख मचा हड़कंप, अधिकारियों में खलबली

Kosi Live Patna/बड़ी खबर सामने आ रही है पटना के सबसे व्यस्त रेलवे जंक्शन से जहां उस वक्त रेल यात्रियों को शर्मसार होना पड़ा जब सरेआम अश्लील वीडियो का प्रसारण रेलवे परिसर में लगे टीवी स्क्रीन पर किया जाने लगा।

देखें वीडियो

मामला सामने आते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

दरअसल पटना जंक्शन पर रेलवे की ओर से प्लेटफार्म पर एलईडी टीवी सेट लगाए गए हैं। जिससे यात्रियों के मनोरंजन (बॉलीवुड सॉन्ग, एडवरटाइजिंग...) का खास ख्याल रखा जाता है। लेकिन रविवार को टीवी स्क्रीन पर अचानक पोर्न वीडियो का प्रसारण होने लगा। जिसे देख रेल यात्रियों में हड़कंप मच गया। कई यात्री जो अपने परिवार के साथ यात्रा करने के लिए निर्धारित समय पर पहुंचकर अपने ट्रेन का इंतजार कर रहे थे तभी यह नजारा देख उन्हें शर्मसार होना पड़ा।स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने शर्म से अपना सिर झुका लिया। वहीं कई यात्री आक्रोशित हो गए। स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने रेलवे के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी।जैसे ही इसकी सूचना रेलवे को मिली तो खलबली मच गई। बताया जा रहा है कि लगभग 3 मिनट तक अश्लील फिल्म का प्रसारण होता रहा।

मिली जानकारी के मुताबिक, रेलवे स्टेशन पर लगी एलईडी पर सूचनाएं, तस्वीरें दिखाने की जिम्मेदारी दत्ता कम्युनिकेशन संस्था को दी गई है। सुबह 10 बजे के करीब प्लेटफॉर्म नंबर-10 पर लगी एलईडी पर रेलवे की सूचनाएं और जानकारी दिखाई जा रही थी। तभी अचानक एलईडी में अश्लील फिल्म चलने लगी। स्टेशन पर मौजूद अधिकारी और आरपीएफ को इसकी जानकारी दी गई। तुरंत ही इसकी सूचना एजेंसी को दी गई। सूचना पर दत्ता कम्युनिकेशन के कर्मचारियों ने चल रही अश्लील फिल्म को रोका और मौके से फरार हो गए। इसे लेकर दत्ता कम्युनिकेशन के खिलाफ आरपीएफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

वहीं इस मामले पर मंडल रेल प्रबंधक प्रभात कुमार ने बताया कि जो घटना हुई है वो शर्मनाक है। विभाग ने इसे गंभीरता से लेते हुए एजेंसी संचालक पर केस दर्ज कराया है। साथ ही एजेंसी पर जुर्माना लगाने, ब्लैक लिस्ट करने और कॉन्ट्रेक्ट को खत्म करने का आदेश दिया है।