Kosi Live Madhepura:
मधेपुरा/घैलाढ़: घैलाढ़ थाना व परमानंदपुर ओपी पुलिस ने संयुक्त छापामारी कर घैलाढ़ थाना क्षेत्र के पथराहा गांव वार्ड नंबर 9 निवासी जेलु साह के फूस के घर से 10 कार्टून अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया I मिली जानकारी के अनुसार परमानंदपुर ओपी पुलिस को गुप्त सूचना मिला की एक टेंपो से शराब तस्करी की जा रही है सूचना पाते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए परमानंदपुर ओपी अध्यक्ष उमेश कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ टेम्पू का पीछा कर टेंपो चालक को पकड़ लिया I जब उसकी तलाशी ली गई तो सीट के तले से दो कार्टून 180ml का नेवी ब्लू प्रीमियम विदेशी शराब मिले I जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने टेंपो चालक को गिरफ्तार कर पूछताछ किया गया तो टेंपो चालक अपना नाम बेगूसराय जिला के बलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सालेचक हुसैना वार्ड नंबर 4 निवासी गुड्डू साह बताया जो वर्तमान में सहरसा जिला के गाँधीपथ में रह कर टेंपो चला कर अपना भरण-पोषण करते है जो पथराहा गांव वार्ड नंबर 9 से 2 कार्टून अंग्रेजी शराब लेकर सहरसा जा रहे थे I उन्हीं के निशानदेही पर घैलाढ़ थाना अध्यक्ष विकास कुमार और परमानंदपुर ओपी अध्यक्ष उमेश कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ संयुक्त रूप से छापामारी कर पथराहा गांव वार्ड नंबर 9 निवासी जेलु साह के टाट फूस वाले घर से 8 कार्टून 180ml के 366 पीस नेवी ब्लू प्रीमियम अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए जैलू साह को गिरफ्तार कर लिया I घैलाढ़ थाना अध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर परमानंदपुर ओपी पुलिस के साथ संयुक्त छापामारी कर 10 कार्टून नेवी ब्लू प्रीमियम अंग्रेजी शराब कुल 83 लीटर 160ml बरामद किया गया है दोनों तस्कर को शराब अधिनियम धारा के तहत जेल भेज दिया गया है I