Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA NEWS/ग्वालपाड़ा:पूर्व उप प्रमुख हत्या मामले में 7युवकों हिरासत में लेकर की गई पूछताछ - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, March 20, 2023

MADHEPURA NEWS/ग्वालपाड़ा:पूर्व उप प्रमुख हत्या मामले में 7युवकों हिरासत में लेकर की गई पूछताछ

बिहारीगंज थाना क्षेत्र के तुलसिया निवासी पूर्व उप प्रमुख कृष्ण यादव की हत्या के बाद पुलिस द्वारा शनिवार रात अभियान में अरार ओपी क्षेत्र के महराजगंज गांव से सात युवकाें को पूछताछ के लिए ग्वालपाड़ा थाने लाया गया। महराजगंज निवासी अभिमन्यु कुमार को पूछताछ के लिए लाया गया। अभिमन्यु कुमार पर अवैध हथियार के साथ फोटो सोशल मीडिया पर फैलाने का आरोप है। गिरफ्तार दूसरा अाराेपी महराजगंज निवासी बाबुल कुमार है। बताया गया की पूर्व में दो लोडेड देसी कट्टा, 12 जिन्दा कारतूस व मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। कुछ दिन पूर्व जेल से छूटा है और नवीन मंडल का काफी करीबी माना जा रहा है। पूर्व प्रमुख की हत्या में संलिप्त होने की आशंका जताई जा रही है।