खेत में मिली लाश और घटनास्थल पर जमा लोगों की भीड़ व मौजूद पुलिस फोर्स।
धनुपरा के सदानंद सिंह का 21 वर्षीय पुत्र धीरज गांव के ही दवा दुकान के थोक विक्रेता के यहां सेल्समैन के रूप में करता था काम
शनिवार को चिड़ैंया साइकिल से दवा पहुंचाने गया था, शाम में गांव लौटने के बाद किसी के बुलावे पर बेलवारा की तरफ गया था, सुबह में मिली लाश
कोसी तटबंध के अंदर कनरिया ओपी के बुलावे में थोक दवा दुकान पर सेल्समेन का काम करने वाले युवक की अपराधियों ने गला रेत कर हत्या कर दी। युवक की गला रेता शव बुलावे गांव से करीब 5 कि.मी. दूर एक गेहूं के खेत में मिला। रविवार को 10:30 बजे कनरिया ओपी के तटबंध के अंदर बेलवाड़ा गोंठ भरना बहियार में युवक की हत्या के बाद लाश मिलने की खबर से सैकड़ों लोगों की भीड़ घटना स्थल पर जमा हो गई। बुलावे वार्ड नंबर 10 के सदानंद सिंह का 21 वर्षीय पुत्र धीरज कुमार गांव के ही यतेन्द्र कुमार सिंह की दवा दुकान में सेल्समेन का काम करता था। शनिवार की शाम करीब 7 बजे वह चिड़ैया से दवा पहुंचाकर अपने गांव बुलावे साईकिल से लौट भी गया था। स्कूल पर और पान दुकान पर लोगों ने देखा भी। फिर अचानक किसी के बुलावे पर वह गांव से आगे बेलवारा गोठ की तरफ निकल गया। रात भर नहीं लौटने पर घर वालों ने फेसबुक पर मोबाइल न. देते हुए धीरज के लापता हो जाने की सूचना दी।
अवैध संबंध की एंगल पर चल रही है जांच
कोई खोज नहीं मिलने के बाद सुबह बुलावे गावं से करीब 5 कि.मी. दूर बहियार में गला रेता शव मिला। साइकिल और मोबाइल नहीं मिला। जिस खेत में हत्या की गई वहां काफी दूर तक फसल रौंदा हुआ था। ऐसा माना जा रहा है कि हत्या में कई लोग शामिल रहा होगा और मृतक धीरज कुमार इसका काफी देर तक प्रतिकार किया होगा। हत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन पुलिस कई बिन्दुओं पर जांच शुरू कर दी है। हत्या के पीछे किसी तरह का अवैध संबंध या फिर दवा कलेक्शन राशि लूट के इरादे से होने के बिन्दुओं पर जांच चल रही है। हालांकि परिजन किसी से किसी तरह की दुश्मनी की बात से इनकार कर रहा है।
डेढ़ साल से दवा दुकान पर काम करता था धीरज , गांवों में पहुंचाता था दवा।
दवा दुकानदार ने कहा कि धीरज हमारे यहां डेढ़ साल से काम करता था और साइकिल से दवा पहुंचाता था। शाम 7: 30 के बाद उससे बात नहीं हुई। रात 8:30 बजे तक रिंग होता रहा वह मोबाइल नहीं उठा। हत्या के पीछे कौन लोग और किस साजिश से की गई इसको लेकर पुलिस छानबीन में जुट गई है। घटनास्थल पर पहुंचे कनरिया ओपी के प्रभारी ओपी अध्यक्ष अमर ज्योति कुमार ने बताया कि युवक की हत्या किस कारण से की गयी है जांच चल रही है।
गांव के ही दवा दुकान पर काम करता था काम
पुलिस को सूचना मिलने के उपरांत कनरिया ओपी में पदस्थापित दरोगा अमर ज्योति कुमार व व जमादार ददन राम सद बल घटनास्थल पर पहुंचे । निर्मम तरीके से तेजधार हथियार से गला रेत हत्या की गयी थी। सूचना पर मृतक युवक के भाई राजनीति कुमार सिंह पहुंचे और धीरज कुमार सिंह के अपने भाई के रूप में पहचान की। घटना स्थल पर पहुंचे मृतक के भाई ने पुलिस को बताया के धीरज शनिवार की संध्या से ही लापता था। उन्होंने कहा युवक गांव में ही एक दवा दुकानदार यतेंद्र कुमार सिंह के पास काम करता था तथा क्षेत्र में दुकानदार के अनुसार साइकिल से दवा पहुंचाया करता था। दवा दुकानदार यतेंद्र कुमार सिंह से जब बात की तो उन्होंने कहा धीरज को चिरैया दवा पहुंचाने के लिए शनिवार को भेजे थे और संध्या 7:30 बजे के करीब 9931101806 पर मैंने बात की थी तो धीरज बोला कि हम स्कूल पर पहुंच गए हैं उसके बाद एक पान दुकानदार भी बुलावे पुल पर युवक को देखा।