Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA/ग्वालपाड़ा:गुटखा खाने के बहाने घर से बुलाकर युवक को मारी गोली,आरोपी देसी कट्टा और कारतूस के साथ गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, March 20, 2023

MADHEPURA/ग्वालपाड़ा:गुटखा खाने के बहाने घर से बुलाकर युवक को मारी गोली,आरोपी देसी कट्टा और कारतूस के साथ गिरफ्तार

आराेपी काे पुलिस ने किया गिरफ्तार, लाेडेड देसी कट्टा व तीन गाेली बरामद
थाना क्षेत्र के शाहपुर टिक्कर टोला में शनिवार रात को एक युवक को गुटखा खाने के बहाने घर से बुलाकर गोली मार कर घायल कर दिया गया। शाहपुर टिक्कर टोला वार्ड चार निवासी जयदेव राय के पुत्र गुलशन कुमार (22) को जख्मी हालत में परिजनों के द्वारा तत्काल इलाज के लिए ग्वालपाड़ा पीएचसी ले जाया गया। जहां गंभीर स्थिति देख हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहां से जन नायक मेडिकल कॉलेज मधेपुरा ले जाया गया, लेकिन यहां से रेफर किए जाने के बाद घायल को पटना ले जाने के दौरान रास्ते में ही गुलशन की स्थिति बिगड़ने लगी। इसी दौरान बेगूसराय के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया। बताया गया कि गुलशन कुमार को उसी के पड़ोस में रहने वाला युवक पप्पू कुमार गुटखा खाने के बहाने घर से ले गया। इसी बीच दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस होने लगी तो पप्पू कुमार ने गुलशन कुमार पर गोली चला दी। जानकारी पर ग्वालपाड़ा थानाध्यक्ष विजय पासवान, अरार ओपी अध्यक्ष रोशन कुमार सहित अन्य पुलिस बल मामले की छानबीन में जुट गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से एक लोडेड देसी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस व एक मोबाइल बरामद किया गया। थानाध्यक्ष विजय पासवान ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।