Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR NEWS:शराबबंदी कानून को लेकर सीएम नीतीश का बड़ा फैसला, मचा हड़कंप - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, March 6, 2021

BIHAR NEWS:शराबबंदी कानून को लेकर सीएम नीतीश का बड़ा फैसला, मचा हड़कंप

कोशी लाइव डेस्क:
न्यूज डेस्क: बिहार में शराबबंदी कानून को और सख्ती के साथ लागू करने को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने अधिकारियों को सख्त आदेश दिए हैं। साथ ही साथ शराबबंदी कानून को तोड़ने वालों पर सख्त कारवाई करने को कहा हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक नीतीश कुमार ने आदेश देते हुए कहा है की शराब माफियाओं पर कठोर कारवाई करके उनके मनोबल को तोड़ें। साथ ही साथ कानून का डर पैदा करें। सीएम के इस आदेश से शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया हैं।

बता दें की बिहार में शराबबंदी कानून लागू हैं। लेकिन आये दिन शराब मिलने की खबर आती रहती हैं। इसी को देखते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा है की सभी दोषी आरोपितों को स्पीडी ट्रायल कराकर सख्त सजा दिलाएं।
इसमें कोई भी कोताही नहीं बरती जाएगी।

सीएम नीतीश बुधवार को शराबबंदी कानून को लेकर मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग की समीक्षा बैठक कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने ये बात कही हैं। साथ ही साथ शराब का धंधा करने वालों के खिलाफ तुरंत एक्शन लेने का भी आदेश दिया है।