Kosi Live-कोशी लाइव सुपौल/चोर को पकड़ा:बाइक की डिक्की तोड़ रहे अपराधी को मास्टर चाबी के साथ लोगों ने पकड़ा - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, January 31, 2021

सुपौल/चोर को पकड़ा:बाइक की डिक्की तोड़ रहे अपराधी को मास्टर चाबी के साथ लोगों ने पकड़ा


जिला मुख्यालय के नौआना कचहरी रोड स्थित पीएनबी बैंक में पैसे निकालने आए युवक के बाइक की डिक्की तोड़कर पैसे उड़ाने का प्रयास कर रहे अपराधी को बाइक चालक ने रंगे हाथों दबोच लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को सदर थाना क्षेत्र के बेला वार्ड 2 का निवासी नेमत अली आंगनबाड़ी में सेविका के तौर पर कार्यरत अपनी भाभी प्रवीण निशा को लेकर पोषाहार मद की राशि निकालने पीएनबी बैंक आया था। इसी दौरान एक अपराधी ने बाइक की डिक्की तोड़कर उसमें पहले से रखे पैसे निकाल कर भागने लगा। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित ने बताया कि मेरी भाभी अंदर पैसे निकालने गई थी। और में बाहर खड़ा था। मेरी नजर जब बाइक पर पड़ी तो देखा की एक अपराधी मेरे बाइक के डिक्की को तोड़ रहा है। मेरे शोर करने पर वो डिक्की से पैसे लेकर भागने लगा। लेकिन आसपास के लोगों के मदद से उसे पकड़ लिया गया। और इसकी सूचना सदर थाना पुलिस को दी गई। मौके पर आई पुलिस ने उसकी तलाशा ली तो पास मेरे बाइक के डिक्की से निकाले गए 5 हजार रुपए अौर तीन मास्टर की बरामद हुई। मामले को लेकर सदर थाना पुलिस ने बताया कि युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में युवक ने अपना नाम राम यादव बताया है। जाे कि कटिहार जिले के कोढ़ा थाना का निवास है। पीड़ित द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।