बनमा ईटहरी ओपी क्षेत्र के पीडब्ल्यूडी सड़क फैकड़ा बहियार के समीप सीएसपी संचालक से बाइक सवार हथियार बंद तीन बदमाशों के ने लाखों रुपए लूट लिए। मामला शनिवार दोपहर बाद का है। भारतीय स्टेट बैंक के संचालक बनमा गांव निवासी नितेश कुमार भारतीय स्टेट बैंक घौरदौड़ से करीब 6 लाख नौ हजार रुपए निकासी कर वापस अपने सीएसपी केन्द्र बनमा गांव जा रहे थे। तेलियाहाट बनमा चौक के बीच फैकरा बहियार के समीप पीडब्ल्यूडी सड़क पर बनी आरसीसी पुलिया पर एक बाइक पर तीन हथियार बंद बदमाशों ने हथियार दिखाकर घटना को अंजाम दिया। सूत्रों की माने तो छिनतई की घटना में एक की गिरफ्तारी की गई है। जिसके निशानदेही पर छापेमारी हो रही। पुलिस ने एक को गिरफ्तार भी किया है। लेकिन कुछ बताने से मुंह मोर रही है। इस बावत एसडीपीओ मृदुला कुमारी ने बताया कि रिकवर किया जा रहा है। प्रेस कांफ्रेंस किया जाएगा।
