थाना क्षेत्र में स्कॉर्पियो की चपेट में आने से एक 66 वर्षीय महिला की मौत हो गई व एक महिला जख्मी हो गई। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दाेपहर करीब तीन बजे थाना क्षेत्र के पीरनगर पंचायत के तिरासी टोला पश्चिम पीरनगर जाने वाले मार्ग पर तिरासी टोला निवासी रंजीत चौधरी की 66 वर्षीय मां फुलेस्वरी देवी एवं फोकची देवी बकरी चरा रही थीं। इसी क्रम में पीरनगर की ओर से आ रही स्कॉर्पियो बीआर- 11-एपी- 4248 अनियंत्रित होकर सड़क किनारे फुलेस्वरी देवी टक्कर मार दी। महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गई एवं फोकची देवी घायल हो गईं। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अरविंद कुमार मिश्रा मय फोर्स मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने चालक मो. मुर्शिद को गिरफ्तार कर लिया। मृतका के परिजनों के आवेदन पर मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है।
