सुपौल जिले के निर्मली थाना की पुलिस ने शुक्रवार की रात शराब ले जा रही एक पिकअप वैन के साथ चालक को गिरफ्तार कर लिया। शराब की बड़ी खेप में 2832 बोतल शामिल है। जब्त शराब में 949.68 लीटर देशी शराब एवं 2232 अंग्रेजी शराब की बोतलें शामिल है।
एसडीपीओ पंकज कुमार ने बताया कि रात्रि गस्ती के दौरान हरियाही स्थित नवनिर्मित पेट्रोल पंप के समीप संदेह के आधार पर शराब से लदे वाहन की तलाशी के लिए रोका जा रहा था। पुलिस को देख चालक पिकप लेकर भागने लगा। पीछा कर वाहन को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान पिकअप पर नारियल के बीच शराब के कार्टून मिले। गिरफ्तार वाहन चालक दार्जिलिंग जिले निवासी अमूलो वर्मन के पुत्र शैलेन्द्र वर्मन है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि चालक को जेल भेज दिया गया है।
