Kosi Live-कोशी लाइव Madhepura crime: डीआरडीए कार्यालय के पास कार का शीशा तोड़कर उचक्कों ने उड़ाए चार लाख - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, November 14, 2020

Madhepura crime: डीआरडीए कार्यालय के पास कार का शीशा तोड़कर उचक्कों ने उड़ाए चार लाख


Madhepura crime: जिला मुख्यालय के डीआरडीए कार्यालय के बगल में कार का शीशा तोड़कर चार लाख रूपया उचक्कों ने उड़ा लिया। कार सदर प्रखंड अन्तर्गत सकरपुरा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य का था। पंसस कार को लगाकर माकेर्टिंग करने गए थे। इसी बीच घटना को अंजाम दिया गया। घटना की जानकारी सदर थानाध्यक्ष को दी गई।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस

थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद सिंह ने पहुंचकर स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पीडि़त पंसस मु. मकसूद आलम ने बताया कि हेमंत यादव ने उसे भारतीय स्टेट बैंक मधेपुरा से पांच लाख रूपया निकालकर दिया था। उस रूपये में एक लाख निकालकर उसने अपने पास रख लिया था। बाकी के चार लाख रूपया बैग में रखकर कार के आगे वाली डिक्की में रख दिया था। उन्होंने डीआरडीए कार्यालय के बगल में कार को लॉक कर बाजार चले गए। वापस लौटने पर देखा कि कार का शीशा टूटा है। डिक्की में रखा रूपया गायब है।

शहर में तरह तरह की हो रही चर्चा

जिला मुख्यालय के डीआरडीए कार्यालय के बगल में कार का शीशा तोड़कर चार लाख रूपये उच्‍चकों द्वारा उड़ाए जाने को लेकर शहर में तरह तरह की चर्चा हो रही है। साथ ही शहर में विधि व्‍यव्‍था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि इस मामले में हर बिंदुओं पर जांच की जा रही है। साथ ही घटनास्‍थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला जा रहा है।

इस तरह की पहले भी हो चुकी है घटना

पैसे की छिनतई, चोरी जैसी घटनाएं शहर में इससे पहले भी लगातार होती रही हैं। इसमें से अधिककांश मामलों का उद़भेदन अब तक नहीं हो सका है। पुलिस मामला तो दर्ज करती है, लेकिन उसकी जांच सही से नहीं हो पाती है। साथ ही मोबाइल झपट़़टेमारों की शिकायतें भी खूब आ रही हैं।